नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रविंद्र जडेजा का अंदाज बदल गया है। राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते हुए जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब जडेजा ने शिवम दुबे को सबक सिखाया।
जडेजा के सामने नहीं चली दुबे की दादागिरी चेन्नई की पारी लड़खड़ा रही थी और शिवम दुबे 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। क्रीज पर आते ही दुबे ने जडेजा की पहली ही गेंद को हवा में लहराते हुए छक्के के लिए भेज दिया। छक्का मारने के बाद दुबे का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था, लेकिन जडेजा ने अपना अनुभव दिखाया।
अगली ही दो गेंदों में जडेजा ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ वापसी की और शिवम दुबे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अपने पूर्व साथी को आउट करने के बाद जडेजा का अनोखा सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी चेन्नई की बल्लेबाजी गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावर प्ले के दौरान ही टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
कार्तिक शर्मा (18) और सरफराज खान (17) ने टीम को संभालने की थोड़ी कोशिश की, लेकिन वे लंबे समय तक टिक नहीं पाए। मध्यक्रम के ढहने के बाद जेमी ओवरटन ने मोर्चा संभाला। ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
राजस्थान के गेंदबाजों का दबदबा चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 127 रन पर ढेर हो गई। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अनुशासन के साथ गेंदबाजी की।
जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली। राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिसका नतीजा चेन्नई की बड़ी हार के रूप में सामने आया।
A special return in Pink for Ravindra Jadeja 🩷
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
🎥 Two quick wickets in his very first over back for the Royals 🔥
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals | @imjadeja pic.twitter.com/leq4EyMRha
भवानीपुर के रण में सुवेंदु अधिकारी की एंट्री: क्या ममता का किला ढहा पाएंगे बीजेपी के परिवर्तन नायक ?
थाला का पीला जादू और 2 मिनट का नया अवतार: मैदान से दूर भी धोनी का जलवा बरकरार
शुभमन गिल का रॉयल अंदाज: 3 करोड़ की मर्सिडीज में चंडीगढ़ की सड़कों पर दिखे प्रिंस
प्यार में दिखा खौफनाक अंदाज: लड़की के बाल से खेल रहे गोरिल्ला को फीमेल पार्टनर ने सिखाया सबक
ईरान का भीषण पलटवार: इजराइल की बाजान रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा काला धुआं
जो भूमिका मोदी निभा सकते हैं, वह कोई और नहीं : युद्ध रुकवाने के लिए उमर अब्दुल्ला ने PM से की अपील
गेहूं खरीदी के लिए करना होगा लंबा इंतजार: सरकार ने बदली तारीख, कांग्रेस ने बताया किसानों का अपमान
हार्दिक पंड्या के हाथ से रिंकू सिंह ने छीना बैट, मैदान पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
नारियल में पानी है या नहीं? अब बिना काटे पहचानें बेस्ट नारियल , छपरा के दुकानदार की वायरल ट्रिक
1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड बनवाने के नियम, सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा