पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया मुकाबला अपनी खेल भावना से ज्यादा बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण चर्चा में आ गया है। इस मैच के आखिरी ओवर में अंपायरों द्वारा लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगाने से खेल का रुख पूरी तरह बदल गया।
आखिरी ओवर में क्या हुआ? कराची किंग्स को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों पर 14 रन की जरूरत थी। तभी गेंदबाजी करने आए हारिस रऊफ को कप्तान शाहीन अफरीदी और फखर जमान के साथ रन-अप पर बातचीत करते देखा गया। अंपायर फैसल अफरीदी को कुछ गड़बड़ लगी और उन्होंने तुरंत गेंद की जांच की। अंपायरों ने निष्कर्ष निकाला कि गेंद की स्थिति के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसके चलते कराची किंग्स को पांच पेनल्टी रन मिल गए और लक्ष्य घटकर 9 रन रह गया।
शाहीन अफरीदी का हैरान करने वाला जवाब मैच के बाद जब शाहीन अफरीदी से इस शर्मनाक घटना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्टीकरण देने के बजाय पल्ला झाड़ लिया। अफरीदी ने कहा, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम ड्रेसिंग रूम में जाकर फुटेज देखेंगे कि कैमरे में क्या दिखा है और फिर इस पर चर्चा करेंगे। अब पांच रन चले गए हैं, तो हम कुछ नहीं कर सकते।
खिलाड़ियों का अंपायरों पर पलटवार लाहौर के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अंपायरों के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। रजा ने कहा, आपको अंपायरों से पूछना चाहिए कि उन्होंने गेंद क्यों बदली। जब हमने उनसे वजह पूछी, तो उन्होंने हमें वहां से हटने के लिए कह दिया। रजा ने बॉल टैंपरिंग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने गेंद के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है।
अंपायरों के फैसले पर उठे सवाल सिकंदर रजा ने यह भी कहा कि जब अंपायर फैसला ले रहे थे, तो उन्हें अपनी फील्डिंग पोजिशन पर लौटने को कहा गया था। रजा का मानना है कि बिना ठोस सबूत के यह एक बहुत बड़ा फैसला था। इस घटना के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस पर जमकर बहस छिड़ी हुई है।
Ball Tampering Drama at PSL.
— Kana (@Kanatunga) March 29, 2026
mfs pakis can t even a game properly 🤣🤣 pic.twitter.com/XHIs9AKSer
PSL में मचा बॉल टेम्परिंग का बवाल: फखर जमान के साथ शाहीन और हारिस पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
अलर्ट: दिल्ली-NCR पर मंडराया तूफान का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल में स्मार्टफोन की बहार: बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, लॉन्च होने वाले हैं ये धाकड़ फोन्स
ऑपरेशन नीतीश फिनिश : बिहार की राजनीति में रोहिणी आचार्य का तीखा प्रहार, चाचा पर कसा तंज
दुनिया के सामने फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, मध्यस्थता कराने निकले विदेश मंत्री का हुआ बुरा हाल
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी पर लगा चुनाव हाईजैक का आरोप, दिल्ली दरबार पहुंची BJP
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थ बनने की कोशिश में गिरे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम, टूटा कंधा
आसमान छूते तेल के दाम: युद्ध की आग में झुलस रही ग्लोबल इकोनॉमी, जानिए कहां कितनी बढ़ी कीमतें
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बेस्टी का कांड: सहेली के बॉयफ्रेंड पर दिल आने के बाद कैंपस में हुआ घमासान