बिहार की सियासत में सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही भाजपा नेता नितिन नबीन ने भी अपने एमएलसी पद को छोड़ दिया है। इन इस्तीफों के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
29 शब्दों में सौंपा इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहद संक्षिप्त तरीके से अपना त्याग पत्र विधान परिषद को सौंपा। उन्होंने अपने इस्तीफे में सिर्फ 29 शब्दों का इस्तेमाल किया है। सीएम का यह इस्तीफा विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी ने परिषद में पहुँचाया। वहीं, नितिन नबीन ने अपना इस्तीफा बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंपा।
अब दिल्ली की राजनीति की बारी दोनों दिग्गज नेताओं का विधान परिषद से हटने का स्पष्ट कारण राज्यसभा में उनकी नई पारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हो चुके हैं। अब वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।
नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के साथ ही उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद, इन चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है। अब वे दिल्ली की सक्रिय राजनीति में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
नितिन नबीन का भावुक पोस्ट इस्तीफा देने से पहले नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, माँ की परछाई तो नहीं है, पर माँ का एहसास आज भी जीवंत है।
नबीन ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान मिली उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उस खालीपन का एहसास जताया, जो उन्हें अपनी मां को खोने के बाद महसूस हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक मां साथ हैं, उन्हें पूरा सम्मान और समय दें, क्योंकि दुनिया में उनसे कीमती कुछ भी नहीं है।
बिहार को मिलेगा नया चेहरा? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। पटना से लेकर दिल्ली तक रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। नीतीश के सीएम पद से हटने के बाद बिहार को नया नेतृत्व मिलेगा, जिसको लेकर आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर और साफ हो जाएगी।
*माँ की परछाई तो नहीं है, पर माँ का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 वर्षों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद माँ हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी,… pic.twitter.com/NY07oIQf8E
— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 29, 2026
ईरान का भीषण पलटवार: इजराइल की बाजान रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा काला धुआं
बारात से पहले दूल्हे को क्यों पिलाती हैं मां दूध? IPS केके बिश्नोई की शादी से चर्चा में आई ये खास परंपरा
पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: अप्रैल से शुरू होगी मावां धीयां सत्कार योजना , हर महीने मिलेंगे ₹1500
एयरपोर्ट पर शख्स की गुंडागर्दी: स्टाफ के चेहरे पर फूंका सिगरेट का धुआं, वीडियो देख भड़के लोग
उन्नाव हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: ARTO ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
प्यार का सुपर ओवर : वानखेड़े में प्रपोजल के दौरान खो गई अंगूठी, फिर हुआ कुछ ऐसा
आसमान छूते तेल के दाम: युद्ध की आग में झुलस रही ग्लोबल इकोनॉमी, जानिए कहां कितनी बढ़ी कीमतें
दिल्ली वाले हो जाएं तैयार! 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे निपटाएं ट्रैफिक चालान
नीतीश का दिल्ली जाना तय? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, कहा- बिहार के साथ हुआ विश्वासघात
कुर्सी जाएगी तो जाएगी! नोएडा जाने के अंधविश्वास पर सीएम योगी का सीधा और तल्ख प्रहार