बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। इस सियासी हलचल के बीच चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है।
नीतीश कुमार की सेहत पर उठाए सवाल प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश कुमार लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और आज भी वही स्थिति है। इसीलिए अब उन्हें पद से हटाया जा रहा है।
बिहार की जनता के साथ हुआ धोखा प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी और जेडीयू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों को पहले से मालूम था कि नीतीश कुमार स्वस्थ नहीं हैं, फिर भी जनता को गुमराह कर वोट मांगे गए। उन्होंने इसे बिहार की जनता के साथ सीधा विश्वासघात करार दिया है।
1 करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा चुनाव के दौरान किए गए वादों पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने पूछा, जिन लोगों ने युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, अब जवाबदेही किसकी होगी? उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपनी नौकरी (पद) नहीं बचा पा रहे, वे युवाओं को रोजगार देने का सपना पूरा क्या करेंगे।
अगला सीएम दिल्ली से होगा तय बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर छिड़ी बहस पर प्रशांत किशोर ने दो टूक कहा कि जनता की पसंद अब मायने नहीं रखती। उन्होंने साफ किया, बिहार में अब मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चाहेंगे। फैसला राज्य की जनता नहीं, बल्कि दिल्ली से होगा।
प्रशांत किशोर के इन बयानों ने बिहार की सत्ता के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल, जदयू या भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा लिखी जा चुकी है।
#WATCH | Bhagalpur, Bihar | On Bihar CM Nitish Kumar, Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, He has not been healthy since before the elections, which is why he is being removed, but who betrayed the people of Bihar? His party and BJP... Who will give 1 crore jobs to the youth… pic.twitter.com/PVLpmjOMVL
— ANI (@ANI) March 30, 2026
आई लव इंडिया : सुबह-सुबह थिएटर में फिल्म और खाने की वैरायटी देख दंग रह गई फ्रेंच महिला
# ड्राइवर के बेटे पर थलापति विजय का भरोसा, मंच पर ही छलके आंसू; देखिए भावुक पल
नीतीश का बड़ा मूव : विधान परिषद से इस्तीफा, क्या राज्यसभा के रास्ते बिहार की राजनीति से आउट?
PSL में मचा बॉल टेम्परिंग का बवाल: फखर जमान के साथ शाहीन और हारिस पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
कुवैत प्लांट पर ईरानी हमला: एक भारतीय कर्मचारी की मौत, खाड़ी में गहराया युद्ध का संकट
एयरपोर्ट पर ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा: राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर दिखाया सस्ता सच
भाजपा के 3 एजेंट और संदेशखाली का सच: अभिषेक बनर्जी के दावों से बंगाल की राजनीति में उबाल
होर्मुज संकट पर इस्लामाबाद की फ्लॉप डिप्लोमेसी: चाय-नाश्ते के बीच धड़ाम हुई पाकिस्तान की कूटनीति
गोटी कलटी मार : मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने पूछा- भाई और कितने बैट लोगे?
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कंधा फ्रैक्चर, ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता के बीच हुए हादसे का शिकार