पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) का मौजूदा सीजन शुरू होते ही एक बड़े विवाद की भेंट चढ़ गया है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान बॉल टैंपरिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।
क्या हुआ मैदान पर? यह विवाद मैच के आखिरी ओवर के दौरान हुआ। गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस लो-स्कोरिंग मैच में लाहौर कलंदर्स को जीत के लिए 13 रन बचाने थे। आखिरी ओवर हारिस रउफ लेकर आए, लेकिन उससे पहले कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ जिसने विवाद को जन्म दे दिया।
वीडियो में क्या दिखा? वायरल हो रहे वीडियो में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और फखर जमान एक साथ रणनीति बनाते दिख रहे हैं। इसी दौरान फखर जमान को गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए साफ देखा गया। अंपायरों की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी।
खिलाड़ियों की मिलीभगत का अंदेशा फुटेज में दिख रहा है कि शाहीन अफरीदी गेंद हारिस रउफ को सौंपते हैं। इस प्रक्रिया में फखर जमान गेंद को अजीब तरह से छूते नजर आते हैं। अंपायरों को गेंद की स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कराची किंग्स को 5 अतिरिक्त रन दे दिए।
कप्तान का गोलमोल जवाब मैच के बाद जब कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा, मुझे सच में नहीं पता। अगर यह कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है तो हम इस पर बात करेंगे। अंपायर ने 5 रनों की पेनल्टी लगाई, जिस पर हम कुछ नहीं कर सकते थे।
क्या और कड़ी कार्रवाई होगी? भले ही मैच के दौरान अंपायर ने पेनल्टी लगाकर मामला शांत करने की कोशिश की हो, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह विवाद यहीं खत्म नहीं होगा। फखर जमान, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ की भूमिका की जांच हो सकती है। आने वाले दिनों में पीसीबी (PCB) इन खिलाड़ियों पर कड़ा एक्शन ले सकती है, क्योंकि यह मामला खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है।
- Shaheen hands the ball to Rauf and passes his cap to Faisal Afridi.
— Pavilion Post (@CricinsightsX) March 29, 2026
- Faisal suspects something and keeps a keen eye as Fakhar enters the scene.
- Haris-Fakhar-Shaheen exchange a few words before ball is handed to Fakhar.
- The ball condition looks altered.
🎥-@ReplaysPCT https://t.co/NZCu8VzSG5 pic.twitter.com/cERYQKYn7A
आसमान में काल बनकर टकराए दो विमान: 67 मौतों का खौफनाक वीडियो आया सामने
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में खौफनाक खून जैसा लाल आसमान, चक्रवात नरेले का कहर
दिल्ली-NCR से मुंबई तक मौसम का महा-अलर्ट : 5 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा
इटली में मीठी चोरी : चोरों ने उड़ाए 12 टन किटकैट, कंपनी का मजेदार रिएक्शन
कुर्सी जाएगी तो जाएगी! नोएडा जाने के अंधविश्वास पर सीएम योगी का सीधा और तल्ख प्रहार
स्प्रिंग फेस्टिवल में नाचती डांस टीम के बीच घुसी नन्ही परी, कॉन्फिडेंस देख दुनिया हुई कायल
रायबरेली: दलित नाबालिग से बर्बरता, तिलक मिटाकर थूक चटवाने और पेशाब पिलाने की कोशिश
नीतीश कुमार का MLC पद से इस्तीफा: चेहरे पर नहीं थी कोई शिकन, सभापति ने बताया कैसा था सीएम का रिएक्शन
मार्च 2026 का The End : रुलाया भी, हंसाया भी और डराया भी..क्या सच में खत्म होने वाला है ये तूफानी महीना?
इस बार जीत बहुत बड़ी होगी : नामांकन के बाद स्टालिन का हुंकार, तमिलनाडु में सियासी पारा हाई