इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में मुंबई ने 221 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
मुंबई का ऐतिहासिक कारनामा इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई अब आईपीएल में 200 से अधिक रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बन गई है।
कौन है चेज मास्टर? इस सूची में पंजाब किंग्स सबसे ऊपर है, जिसने 8 बार 200 प्लस रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने यह कारनामा अब 6 बार कर लिया है। वहीं, इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4-4 जीत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
रोमांचक मुकाबले का लेखा-जोखा मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
बल्लेबाजों का रहा दबदबा 221 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकल्टेन ने 43 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए और 5 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
*Sealed in style 🔒@mipaltan begin their #TATAIPL 2026 campaign with an impressive 6⃣-wicket victory at home 💙
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#KhelBindaas | #MIvKKR pic.twitter.com/zOnWb5Sc8U
# ड्राइवर के बेटे पर थलापति विजय का भरोसा, मंच पर ही छलके आंसू; देखिए भावुक पल
होर्मुज संकट पर इस्लामाबाद की फ्लॉप डिप्लोमेसी: चाय-नाश्ते के बीच धड़ाम हुई पाकिस्तान की कूटनीति
10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा: एयरपोर्ट पर अब आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, जानें कब और कहां देखें RR vs CSK की महाजंग
ट्रेन में महाभारत : लड़कियों की लड़ाई सुलझाने गए लड़के की हुई ऐसी धुलाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
PSL में बॉल टेंपरिंग से शर्मसार पाकिस्तान: शाहीन अफरीदी और फखर जमान पर उठे बड़े सवाल
# बांके बिहारी मंदिर में गुंडागर्दी: श्रद्धालुओं और दुकानदारों पर सुरक्षाकर्मियों ने बरसाए घूंसे
आये हुए और लाये हुए का खेल: अखिलेश यादव ने दादरी रैली से BJP पर साधा बड़ा निशाना
# चिढ़ा रहे थे लड़की के बाल, मादा गोरिल्ला ने नर को जड़ दी जोरदार पटकनी!
नीतीश का दिल्ली जाना तय? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, कहा- बिहार के साथ हुआ विश्वासघात