सोशल मीडिया पर वन्यजीवों के मजेदार वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है। यह मामला एक गोरिल्ला परिवार से जुड़ा है, जहां एक नर गोरिल्ला की शरारत उसे काफी भारी पड़ गई।
बाल खींचना पड़ा महंगा वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की गोरिल्लों के पास खड़ी है। तभी एक शरारती नर गोरिल्ला ने लड़की के बाल पकड़ लिए। युवती ने अपने बाल छुड़ाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन नर गोरिल्ला उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। वह अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए था।
मादा गोरिल्ला की जबरदस्त एंट्री ठीक इसी समय सीन में एक्शन हीरो की तरह मादा गोरिल्ला की एंट्री होती है। पहाड़ियों से नीचे आते ही उसने जैसे ही देखा कि नर गोरिल्ला एक लड़की को परेशान कर रहा है, उसका पारा चढ़ गया। मादा गोरिल्ला ने तुरंत नर को डांट लगाई।
जैसे ही नर गोरिल्ला ने लड़की के बाल छोड़े, मादा गोरिल्ला ने उस पर हमला कर दिया। उसने नर को पकड़कर जबरदस्त पिटाई की और उसे खींचते हुए अपने साथ ले गई। मादा गोरिल्ला का यह सख्त रवैया देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। अब तक इसे 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कई लोगों ने इसे नारी शक्ति से जोड़ते हुए कहा कि महिला का सम्मान हर जीव करना जानता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मादा गोरिल्ला घर की बॉस है, जिसके सामने नर गोरिल्ला की एक नहीं चली।
A male gorilla grabs the girl s hair and gets beaten up by a female gorilla! pic.twitter.com/SeOCsOWBhZ
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 29, 2026
भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: LPG लेकर समंदर सीना चीरते हुए आ रहे दो बड़े टैंकर
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी पर लगा चुनाव हाईजैक का आरोप, दिल्ली दरबार पहुंची BJP
PSL में शर्मनाक हरकत: बॉल टेम्परिंग में फंसे शाहीन, फखर और हारिस; लाहौर कलंदर्स को मिली पेनल्टी
नीतीश जैसा कोई नहीं : इस्तीफे की खबर सुन भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, आंखों से छलके आंसू
नीतीश कुमार के सियासी सफर पर भावुक हुए अशोक चौधरी, कहा- ऐसा नेता न पैदा हुआ है, न होगा
बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल: नीतीश कुमार और नितिन नबीन का MLC पद से इस्तीफा, दिल्ली जाने की तैयारी
दिल्ली-NCR से मुंबई तक मौसम का महा-अलर्ट : 5 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा
अप्रैल में स्मार्टफोन की बहार: बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, लॉन्च होने वाले हैं ये धाकड़ फोन्स
नीतीश कुमार का MLC पद से इस्तीफा: चेहरे पर नहीं थी कोई शिकन, सभापति ने बताया कैसा था सीएम का रिएक्शन
गिरफ्तार नहीं, नजरबंद हूँ: ओडिशा में राकेश टिकैत ने बयां किया पुलिसिया कार्रवाई का सच