इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार हाल ही में एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान सबके सामने अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर पड़े। यह घटना इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती के स्वागत के दौरान हुई।
क्या हुआ था कार्यक्रम में? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विदेशी मेहमान की अगवानी करते समय इशाक डार का पैर अचानक लड़खड़ाया और वे अपना संतुलन नहीं संभाल सके। सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए उन्हें सहारा देकर उठाया। गनीमत रही कि इस घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
स्वास्थ्य पर क्या है अपडेट? पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने घटना के तुरंत बाद स्पष्ट किया कि इशाक डार पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यह महज एक सामान्य फिसलन थी। गिरने के कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी निर्धारित बैठकों में हिस्सा लिया और विदेशी मेहमानों के साथ चर्चा जारी रखी। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
कूटनीतिक मोर्चे पर सक्रिय डार इशाक डार की यह फिसलन ऐसे समय पर हुई है जब वे बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक दौर से गुजर रहे हैं। वे फिलहाल मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के नेताओं के साथ अहम चर्चाओं की मेजबानी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा करते हुए बताया कि ईरान सरकार पाकिस्तानी झंडे वाले 20 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने देने के लिए राजी हो गई है।
अमेरिका-ईरान तनाव में मध्यस्थ की भूमिका इशाक डार का यह वीडियो ऐसे वक्त चर्चा में है जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए एक मध्यस्थ (Mediator) की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। डार बैकचैनल के जरिए दोनों देशों के बीच बातचीत कराने की कवायद में जुटे हैं।
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेरिकी नेतृत्व को टैग करते हुए संवाद पर जोर दिया था। पाकिस्तान खुद को एक शांति दूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है ताकि क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात को टाला जा सके और कूटनीतिक स्तर पर विवादों का हल निकाला जा सके।
Pakistan’s Deputy PM and Foreign Minister Ishaq Dar falls ahead of the US-Iran mediation talks.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 29, 2026
pic.twitter.com/h6xqFoOqMB
असम रण: शाह का आतंकवाद मुक्त का दावा, तो खरगे ने 5 गारंटियों से बिछाई बिसात
गुरुग्राम: ट्रैफिक सिग्नल पर कार से खतरनाक ड्रिफ्टिंग, बीच सड़क जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल
ईरान-अमेरिका युद्ध में सुलगता भारत: ₹21 लाख करोड़ का चूना, आम आदमी की जेब होगी खाली
पीएम मोदी के मन की बात में गूंजा हरियाणा के प्रथम बरार का नाम, जानिए कौन हैं ये युवा?
IPL 2026: पहले ही मैच में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, क्या हेनरिक क्लासेन के साथ हुई बेईमानी?
पलक्कड़ में पीएम मोदी का चेंडा अवतार, बोले- केरलम में बदलाव की बयार
2 साल का बैन काफी नहीं है , सुनील गावस्कर ने BCCI से की बड़े बदलाव की मांग
धुरंधर 2 की बंपर कमाई देख पाकिस्तान में मचा हड़कंप, ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़!
सऊदी एयरबेस पर खाक हुआ अमेरिका का 700 मिलियन डॉलर का आसमानी जासूस
नसीम शाह पर गिरी गाज: एक विवादित ट्वीट ने पाकिस्तान क्रिकेट में मचाया हड़कंप, बैन और जुर्माने की तैयारी