असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दौर में सियासी पारा चरम पर है। रविवार को राज्य के चुनावी अखाड़े में दो बड़े धुरंधर आमने-सामने थे। जहां एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा और शांति को अपना मुख्य हथियार बनाया, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 5 गारंटियों के जरिए सत्ता का गणित बदलने की कोशिश की है।
शाह का वार: बम और बारूद से विकास तक का सफर शोणितपुर में हुंकार भरते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में असम उग्रवाद का अड्डा था, जहां आए दिन बम धमाके और गोलीबारी होती थी। शाह ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 10,000 युवाओं का आत्मसमर्पण कराकर राज्य को आतंकवाद के चंगुल से मुक्त किया है। उन्होंने भाजपा की लगातार तीसरी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि असम अब विकास की नई राह पर है।
खरगे का पलटवार: 5 गारंटियों का मास्टरस्ट्रोक अमित शाह के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नौबोइचा में सीधे जनता की जेब और भावनाओं पर निशाना साधा। खरगे ने 5 गारंटियों का एलान करते हुए कहा कि भाजपा केवल डराती है, जबकि कांग्रेस जनता को सशक्त बनाएगी।
उनकी प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:
जुबीन गर्ग का मुद्दा: भावनात्मक कार्ड खरगे ने इस चुनावी मुकाबले में गायक जुबीन गर्ग से जुड़े मामले को उठाकर राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता को छूने की कोशिश की है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी। राजनीतिक विश्लेषक इसे असम के युवाओं और सांस्कृतिक प्रेमियों के बीच पैठ बनाने की बड़ी रणनीति मान रहे हैं।
सुरक्षा बनाम गारंटी: 23 अप्रैल को तय होगा भविष्य असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला अब दो स्पष्ट मोर्चों पर सिमट गया है। अमित शाह जहां भाजपा की हैट्रिक के लिए शांति और सुरक्षा को मुद्दा बना रहे हैं, वहीं कांग्रेस की गारंटियों ने मतदाताओं के बीच हलचल पैदा कर दी है। 23 अप्रैल को होने वाला मतदान यह तय करेगा कि असम की जनता ने सुरक्षा के वादों पर भरोसा जताया है या आर्थिक गारंटियों पर।
#WATCH | Addressing a public meeting in Nowboicha, Assam, Congress President Mallikarjun Kharge says, I m announcing five guarantees. The first guarantee is an unconditional monthly cash transfer to every woman s bank account. Additionally, we ll provide women with an amount of… pic.twitter.com/UMMSKFBYib
— ANI (@ANI) March 29, 2026
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की नई फौज तैयार, KKR के खिलाफ 3 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज: रोल नंबर से ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
हम तो जीत चुके थे, फिर फैसला पलट दिया गया : जयप्रकाश एसोसिएट्स डील विवाद पर अनिल अग्रवाल का बड़ा हमला
मुंबई के छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब मेरी तैयारी ऐप पर मुफ्त में करें नीट, जेईई और एमएचटी-सीईटी की प्रैक्टिस
पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन का वायरल सच: सरकार ने किया फर्जी खबरों का खंडन
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर पाकिस्तान से आई अजीब मांग, ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़
किम जोंग उन का सुपर पावर दांव: अब अमेरिका का पूरा मुख्य भूभाग उत्तर कोरियाई मिसाइलों की जद में!
इंदौर को मिली नई उड़ान: नए टर्मिनल के साथ MP में जल्द होंगे 10 एयरपोर्ट, CM मोहन यादव ने दी सौगात
विराट कोहली का नया अवतार: अब केवल क्लास नहीं, छक्कों की बारिश से भी मचा रहे हैं कोहराम
नो किंग्स प्रोटेस्ट: अमेरिका से यूरोप तक ट्रंप सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग