बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मुकाबले में RCB ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच के रोमांच के साथ-साथ स्टेडियम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
जीत के बाद फ्लाइंग किस का जादू मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली का उत्साह देखते ही बन रहा था। टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद, विराट ने स्टैंड्स की ओर रुख किया और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। विराट का यह अंदाज देखकर स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा शरमा गईं और उन्होंने भी प्यार से जवाब दिया।
अनन्या बिरला भी देखती रह गईं इस खूबसूरत पल की एक और झलक वायरल हो रही है। जब विराट और अनुष्का के बीच यह रोमांटिक एक्सचेंज हो रहा था, तो पास ही मौजूद RCB की नई मालकिन अनन्या बिरला भी इसे देखकर मुस्कुराती नजर आईं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
सोशल मीडिया पर ‘पिकी’ मोमेंट की चर्चा इंटरनेट पर फैंस इस पल को ‘सबसे क्यूट मोमेंट’ बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ऐसा लगता है कि वे अभी भी डेटिंग फेज में हैं। फैंस विराट को प्यार से ‘पिकी’ (Pookie) बुला रहे हैं। मैच की जीत से ज्यादा सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का का यह प्यार छाया हुआ है।
अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ पर एक नजर अनुष्का शर्मा पिछले 8 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार शाहरुख खान के साथ जीरो में काम किया था। फिलहाल फैंस को उनकी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस का इंतजार है, जो झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके कमबैक की चर्चाएं हमेशा बनी रहती हैं।
Picking up exactly where they left off! ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Defending champions #RCB kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a clinical, comprehensive victory over #SRH 👏
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/q3IAaMP3LK
2 साल का बैन काफी नहीं है , सुनील गावस्कर ने BCCI से की बड़े बदलाव की मांग
थलापति विजय का मास्टरस्ट्रोक: 30 साल पुरानी वफादारी को मिला टिकट, ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार
देश के 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
ये नई मुर्गी है... : कमेंट्री बॉक्स में सहवाग ने अश्विन की जमकर ली मौज, देखें वायरल वीडियो
पलक्कड़ में पीएम मोदी का चेंडा अवतार, बोले- केरलम में बदलाव की बयार
मैदान पर कोहली का मजाकिया अंदाज: ईशान किशन को देख बोले- बच्चा है तू मेरा
बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : केरल में भावुक हुए पीएम मोदी, LDF-UDF पर साधा तीखा निशाना
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: USS त्रिपोली पर सवार 3500 अमेरिकी सैनिक पहुंचे मोर्चे पर
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में उतरेंगे अमेरिकी सैनिक?
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ाएंगे कोलकाता के ये 5 धुरंधर , वानखेड़े में बरपाएंगे कहर