आईपीएल का मंच हो और वीरेंद्र सहवाग की हाजिरजवाबी न हो, ऐसा मुमकिन नहीं। शनिवार की शाम कुछ ऐसी ही रही जब टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहली बार आईपीएल में कमेंटेटर के तौर पर अपनी पारी शुरू की। हिंदी कमेंट्री पैनल में अश्विन का स्वागत उनके पूर्व साथी सहवाग ने अपने खास अंदाज में किया।
नई मुर्गी वाला कमेंट बना चर्चा का विषय जैसे ही अश्विन कमेंट्री बॉक्स में बैठे, आकाश चोपड़ा ने माहौल बनाने के लिए पूछा कि आज किसके ऊपर ज्यादा दबाव है? इस पर सहवाग ने चुटकी लेते हुए कहा, मुझे तो लग रहा है कि आज सारा प्रेशर अश्विन पर है। यह नई मुर्गी है, आज इसी को काटेंगे। सहवाग का यह मजाकिया अंदाज सुनकर बगल में बैठे आकाश चोपड़ा और खुद अश्विन भी हंसने से खुद को नहीं रोक पाए।
ड्रेसिंग रूम का पुराना किस्सा भी आया सामने सहवाग यहीं नहीं रुके, उन्होंने अश्विन के साथ जुड़ा एक पुराना ड्रेसिंग रूम का किस्सा शेयर किया। सहवाग ने बताया, एक बार अश्विन कप्तान थे और मुझसे सलाह मांगी कि ऑफ-स्पिनर के खिलाफ क्या करना चाहिए? मैंने मजाक में कहा कि पहली बॉल से शॉट मार। वह गया और पहली ही गेंद पर आउट होकर वापस आ गया। बाद में बोला कि इतना आसान नहीं है पहली ही गेंद से मारना।
अश्विन की खिंचाई, गौतम पर भी हुई बात सहवाग ने जब अश्विन को घेरा, तो उन्होंने खुलासा किया कि वह ऑफ-स्पिनर के. गौतम थे, जिस पर अश्विन आउट हुए थे। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने भी मजे लेते हुए कहा कि ऑफ-स्पिनर भी अच्छे बॉलर होते हैं, अश्विन। इस पर सहवाग ने फिर से तीर छोड़ा और कहा कि जैसे अश्विन दूसरों पर निशाना साधते हैं, आज उनके साथ भी वैसा ही हो रहा है।
मैदान पर आरसीबी का जलवा जहां कमेंट्री बॉक्स में मस्ती चल रही थी, वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने दमदार खेल दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/9 का स्कोर बनाया था, लेकिन आरसीबी ने विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी के शानदार प्रदर्शन के दम पर इस लक्ष्य को मात्र 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
When you take on an offie… but they’ve got other plans 🏹
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 28, 2026
Ravichandran Ashwin relives the moment - and the celebration that followed! 😅
For more dressing room stories, watch Champions wali commentary on #JioHotstar 🎙️#TATAIPL 2026 | #RCBvSRH | LIVE NOW 👉… pic.twitter.com/Snd86gQKZp
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर पाकिस्तान से आई अजीब मांग, ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: युद्ध कवर कर रहे 3 पत्रकारों की कार पर बमबारी, मौत
सफाई के दौरान खुला शेर का पिंजरा, मौत के बेहद करीब पहुंची लड़की; वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
ताज उतारो, जोकर: ट्रंप की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरी दुनिया, नो किंग्स रैलियों से दहला अमेरिका
मजबूरी को बनाया ताकत: मूक-बधिर डिलीवरी बॉय की कहानी देख झुक जाएगा आपका सिर
10 साल की कड़वाहट खत्म! चिन्नास्वामी में विराट कोहली और अनिल कुंबले की जादुई झप्पी ने जीता फैंस का दिल
मुंबई के छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब मेरी तैयारी ऐप पर मुफ्त में करें नीट, जेईई और एमएचटी-सीईटी की प्रैक्टिस
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ाएंगे कोलकाता के ये 5 धुरंधर , वानखेड़े में बरपाएंगे कहर
केंद्र की सुरक्षा छोड़ें, राज्य देगा संरक्षण : अभिषेक बनर्जी की हुमायूं कबीर और अधीर चौधरी को खुली चुनौती
महुआ मोइत्रा का विवादित बयान: गुजराती कौन थे? पूछकर फंसीं टीएमसी सांसद, लोग बोले- फिर गांधी कौन थे?