उत्तर भारत के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई मैदानी इलाकों में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।
मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पंजाब के ऊपर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण पूरे क्षेत्र में मौसम खराब है। पंजाब के पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हरियाणा के करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल और अंबाला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम वर्षा के आसार हैं।
पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज और भी सख्त है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में ताजा बर्फबारी के चलते गुरेज और तुलैल जैसे ऊंचे इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर 85 किलोमीटर लंबे बांदीपुरा-गुरेज़ रोड को फिलहाल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, लेह के जोजिला दर्रे और हिमाचल प्रदेश की मशहूर अटल टनल (रोहतांग) के साउथ पोर्टल पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है।
ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम मैदानी राज्यों के बाद अब उत्तर प्रदेश पर भी मौसम की मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।
*#WATCH | डोडा, जम्मू-कश्मीर: भालेसा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/Fj2dxQJCOD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
ईरान की घेराबंदी: समुद्र में उतरा अमेरिका का USS त्रिपोली , 3500 मरीन कमांडोज के साथ बदलेगा जंग का रुख
ई-गवर्नेंस का नया युग: सीएम फडणवीस का त्रिसूत्री फार्मूला बदल देगा महाराष्ट्र का प्रशासनिक चेहरा
रामनवमी पर फूलों की उम्मीद, बदले में मिला पत्थर: देश के कई राज्यों में रामभक्तों पर जानलेवा हमले
सऊदी अरब के एयर बेस पर मिसाइल हमला: अमेरिका का आसमान का जासूस AWACS तबाह, 12 सैनिक घायल
मंत्री जी, प्रोफेसर तो बन गए लेकिन राजनीति विज्ञान के बुनियादी पाठ में ही फेल हो गए!
सार्वजनिक पार्क में दरिंदगी: गर्लफ्रेंड को सरेआम जड़े 30 थप्पड़, वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
घबराएं नहीं, आवाज उठाएं: तेल-गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जारी है महा-अभियान
उपमुख्यमंत्री नहीं, निशांत को सीधे मुख्यमंत्री बनाएं : आनंद मोहन का बड़ा दांव, बिहार की राजनीति गरमाई
विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल