सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हुए ईरान समर्थित मिसाइल और ड्रोन हमले ने मध्य पूर्व में हड़कंप मचा दिया है। इस हमले में अमेरिका के बेहद महत्वपूर्ण सर्विलांस एयरक्राफ्ट E-3 सेंट्री AWACS को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह हमला उस समय हुआ जब तनाव अपने चरम पर है। सैन्य विश्लेषकों के अनुसार, इस विमान का क्षतिग्रस्त होना अमेरिका के लिए एक बड़ा रणनीतिक झटका है।
E-3 सेंट्री AWACS महज एक विमान नहीं, बल्कि हवा में तैरता हुआ कमांड सेंटर है। बोइंग 707 पर आधारित यह एयरक्राफ्ट 250 मील के दायरे में दुश्मन की हर मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमान की पल-पल की जानकारी जुटा सकता है।
रिटायर्ड कर्नल जॉन वेनेबल के मुताबिक, इसके नुकसान से खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की निगरानी क्षमता पर गहरा असर पड़ा है। अमेरिका के पास ऐसे कुल 16 विमान ही हैं, जिनमें से कम से कम दो का क्षतिग्रस्त होना सैन्य संतुलन को बिगाड़ सकता है।
प्रिंस सुल्तान एयर बेस मध्य पूर्व में अमेरिकी एयर ऑपरेशन्स का मुख्य हब है। यहां से न केवल इंटेलिजेंस डेटा जुटाया जाता है, बल्कि लड़ाकू विमानों की रिफ्यूलिंग और स्ट्राइक समन्वय भी होता है। हमले में कम से कम 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के साथ चल रहे मौजूदा तनाव में अब तक 303 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 273 सैनिक इलाज के बाद ड्यूटी पर लौट आए हैं।
इस घटना के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। अमेरिका ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जवाब देने की तैयारी तेज कर दी है।
जवाब में अमेरिका ने अपनी ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया है। 3,500 मरीन और नाविकों के साथ जंगी जहाज USS त्रिपोली इलाके में पहुंच चुका है।
पेंटागन अब इस रणनीति पर भी विचार कर रहा है कि क्या मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त जमीनी सैनिक भेजे जाएं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सैन्य विकल्पों की एक बड़ी लिस्ट दी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
🔥 At least 2 American E-3 aircrafts destroyed at Prince Sultan Air Base Saudi Arabia, and there are only 16 of these aircraft in the United States. pic.twitter.com/7cnj8FY2iG
— True Promise - الوعد الصادق ✪🇮🇷 (@IRTruePromise) March 29, 2026
नरक में स्वागत-अब ताबूत में होगी वापसी : ईरान की US को सीधी चुनौती, क्या मध्य पूर्व में शुरू होने वाला है महायुद्ध?
वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं... : आलोचनाओं पर भड़के मिचेल स्टार्क, दिया करारा जवाब
सुपरमैन बने फिल साल्ट: बाउंड्री पर उड़ते हुए पकड़े दो जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
रेमंड के दिग्गज और कंप्लीट मैन के शिल्पकार विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन
PSL 2026: ऑन-कैमरा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को नीचा दिखाने पर भड़के फैंस, मुश्ताक अहमद की हो रही आलोचना
IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
चीन में रोबोट का हिंसक अवतार: डांस करते हुए बच्चे को जड़ा जोरदार थप्पड़
बंगाल चुनाव: अमित शाह की चार्जशीट पर महुआ मोइत्रा का तीखा पलटवार, भाषा की मर्यादा हुई तार-तार
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ाएंगे कोलकाता के ये 5 धुरंधर , वानखेड़े में बरपाएंगे कहर
IPL 2026: विराट कोहली का रऊफ वाला छक्का फिर आया चर्चा में, चिन्नास्वामी में मचा कोहराम