IPL 2026 के धमाकेदार आगाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, लेकिन मैदान पर जीत से ज्यादा उनके एक रोमांटिक जेस्चर ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं।
मैच जिताकर दिया प्यार का संदेश जीत के बाद जब विराट कोहली पवेलियन लौट रहे थे, उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर देखा और उन्हें फ्लाइंग किस दिया। विराट का यह अंदाज फैंस के लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार का मौका बेहद खास था।
अनुष्का ने दिया दिलकश रिएक्शन विराट के फ्लाइंग किस का जवाब अनुष्का शर्मा ने भी उसी अंदाज में दिया। उन्होंने भी मुस्कुराते हुए विराट को फ्लाइंग किस वापस किया। इस दौरान अनुष्का के ठीक बगल में बैठीं अनन्या बिड़ला इस प्यारे पल की गवाह बनीं। इस खुल्लम-खुल्ला प्यार को देखकर अनन्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
कोहली की तूफानी पारी का दम सिर्फ रोमांस ही नहीं, विराट का बल्ला भी जमकर बोला। RCB के सामने 202 रनों का विशाल लक्ष्य था, जिसे विराट ने अकेले दम पर आसान बना दिया। उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। विराट की इस असरदार पारी की बदौलत RCB ने मात्र 15.4 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मैच के बाद का यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। फैंस इसे मोमेंट ऑफ द डे बता रहे हैं। जीत के बाद विराट और अनुष्का के बीच का यह बॉन्ड न केवल उनकी केमिस्ट्री को दर्शाता है, बल्कि साबित करता है कि जीत का जश्न विराट के लिए अपनों के बिना अधूरा है।
Picking up exactly where they left off! ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Defending champions #RCB kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a clinical, comprehensive victory over #SRH 👏
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/q3IAaMP3LK
IDF के सामने अस्तित्व का संकट: टूट सकती है फौज , सरकार पर मंडराया बड़ा खतरा
देश के 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
रेमंड साम्राज्य के द कंप्लीट मैन विजयपत सिंघानिया का निधन, शून्य से शिखर तक का सफर
जेल से निकलते ही फिर दिखा छोटे सरकार का वही पुराना ठाठ, घोड़े की लगाम थामे अनंत सिंह वायरल
पहले मणिपुर की आग बुझाइए, फिर बंगाल की बात कीजिए : शाह की चार्जशीट पर TMC का तीखा पलटवार
IPL 2026: विराट कोहली की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, हार के बाद ईशान किशन को दिया खास संदेश
G7 समिट: पेरिस में मैक्रों और जयशंकर की अहम बैठक, वैश्विक संकटों पर मंथन
विजयपत सिंघानिया: आसमान नापने वाला उद्योगपति, जो निजी जिंदगी में रह गया अकेला
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर पाकिस्तान के लियारी का अजीब दावा, मांगे 500 करोड़ या मुनाफे का 80%!
IPL 2026: RCB फैंस की मौज, जर्सी पहनकर बैठिए ऑटो में और सफर होगा मुफ्त!