पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी किए जाने के बाद, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ काउंटर-चार्जशीट पेश कर दी है।
अमित शाह के निशाने पर ममता सरकार कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तृणमूल शासन को भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों का गढ़ बताया। शाह का सबसे कड़ा प्रहार अवैध घुसपैठ को लेकर था। उन्होंने दावा किया कि बंगाल घुसपैठ का कॉरिडोर बन गया है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है।
TMC का पलटवार: हर बंगाली को अपराधी न बनाएं शाह के आरोपों का जवाब देने के लिए महुआ मोइत्रा, ब्रत्य बसु और कीर्ति आजाद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। महुआ मोइत्रा ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा, आपने हर बंगाली को अपराधी घोषित कर दिया है। आपकी रणनीति साफ है—पहले अपमानित करो, फिर वंचित करो, फिर अपराधी बताओ और अंत में परेशान करो।
मणिपुर का मुद्दा बना ढाल TMC ने शाह के बयानों को चुनावी भाषण करार दिया। महुआ मोइत्रा ने सवाल किया कि जो गृह मंत्री तीन वर्षों से जल रहे मणिपुर को शांत नहीं करा पाए, उन्हें दूसरे राज्यों पर उंगली उठाने का क्या नैतिक अधिकार है? उन्होंने कहा, पहले मणिपुर की आग बुझाइए, फिर बंगाल पर भाषण दीजिएगा।
सीमा सुरक्षा पर केंद्र को घेरा घुसपैठ के आरोपों को खारिज करते हुए टीएमसी नेता ब्रत्य बसु ने याद दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा सीधे तौर पर केंद्र सरकार और बीएसएफ के अधीन आती है। टीएमसी ने तंज कसते हुए कहा, अगर घुसपैठ हो रही है, तो बीएसएफ और गृह मंत्रालय क्या कर रहे हैं? जिम्मेदारी केंद्र की है और आरोप आप राज्य पर लगा रहे हैं।
ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप टीएमसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए बंगाली बनाम बांग्लादेशी का कार्ड खेल रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बीजेपी बंगाल में असम जैसा डिटेंशन कैंप मॉडल लागू करना चाहती है और डर फैलाकर चुनावी लाभ उठाना चाहती है। टीएमसी ने स्पष्ट किया कि शाह की चार्जशीट असल में जनता का ध्यान केंद्र सरकार की विफलताओं से हटाने की एक सोची-समझी साजिश है।
*#WATCH | Kolkata | On HM Amit Shah s statement on a chargesheet against the West Bengal government, TMC MP Mahua Moitra says, You have declared every Bengali as a criminal, and you do it in four steps: first you insult us, then you deprive us, then you criminalise us, and then… pic.twitter.com/WrvVSB2Tvm
— ANI (@ANI) March 28, 2026
गुवाहाटी में शाह का शक्ति प्रदर्शन: बोले- असम में 90 सीटें जीतकर तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
सुपरमैन बने फिल साल्ट: बाउंड्री पर उड़ते हुए पकड़े दो जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
बंगाल चुनाव: ममता सरकार के खिलाफ BJP का ब्लैक पेपर , अमित शाह बोले- यह 15 साल के काले कारनामों का कच्चा-चिट्ठा
ईरान की मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया क्यों? बारूद से ज्यादा कूटनीतिक धमाका!
IPL 2026: हेनरिक क्लासेन का विकेट या अंपायरिंग की चूक? पहले ही मैच में मचा बवाल
खाड़ी में तनाव के बीच भारत के लिए सुरक्षित रास्ता , स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे तेल से लदे जहाज
IPL 2026: विराट की जीत वाली फ्लाइंग किस और अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल
नोएडा एयरपोर्ट: सीएम योगी बोले- जेवर के किसानों का है बड़ा योगदान, पुरानी सरकारों ने यूपी को दिया सिर्फ अपमान
अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी
बंगाल चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में राम नवमी पर बवाल, रघुनाथगंज-जंगीपुर में धारा 144 लागू