IPL 2026 के आगाज के साथ ही बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से पहले विराट कोहली और पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है।
मैदान पर दिखी गर्मजोशी टॉस से ठीक पहले बाउंड्री रोप के पास विराट कोहली और अनिल कुंबले एक-दूसरे से मिले। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने न केवल बातचीत की, बल्कि एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले भी लगाया। उनके साथ डेल स्टेन और अभिनव मुकुंद भी मौजूद थे। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
क्या था पुराना विवाद? कोहली और कुंबले के बीच की कूलिंग को फैंस इसलिए अहम मान रहे हैं क्योंकि साल 2017 में दोनों के बीच मतभेद जगजाहिर थे। जून 2016 में मुख्य कोच का पद संभालने वाले कुंबले ने महज एक साल बाद ही इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त खबरें थीं कि कोहली को कुंबले की कार्यशैली और खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये से परेशानी थी।
कुंबले का इस्तीफा और कड़वे अहसास अपने इस्तीफे के वक्त कुंबले ने एक बयान जारी कर यह स्वीकार किया था कि कप्तान विराट कोहली को उनकी कार्यशैली पर आपत्ति थी। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई ने उन्हें इस मतभेद की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ना ही बेहतर समझा। उस समय यह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े विवादों में से एक माना गया था।
आगे बढ़ चुके हैं दोनों दिग्गज शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो तस्वीरें दिखीं, वे बताती हैं कि समय के साथ सब कुछ बदल गया है। दोनों के बीच हुई यह संक्षिप्त लेकिन दोस्ताना बातचीत साफ संकेत देती है कि अतीत की कड़वाहट पीछे छूट चुकी है। फैंस इस दृश्य को देखकर काफी खुश हैं और इसे एक पॉजिटिव शुरुआत मान रहे हैं।
Virat Kohli met with anil kumble pic.twitter.com/zAneEap1pi
— Virat Kohli 18 (@viratkohlifc518) March 28, 2026
दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम: कल आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’, IMD की चेतावनी
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 21 घंटे के मेगा ब्लॉक से थमेगी रफ्तार, 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
IPL 2026 ओपनिंग मैच: RCB के खिलाड़ियों ने हाथ पर क्यों बांधी काली पट्टी? जानिए भावुक वजह
आसमान में मचा हड़कंप: इंजन फेल होने के बाद इंडिगो विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
IPL 2026: विराट कोहली से छूटा आसान कैच, अनुष्का शर्मा के रिएक्शन ने लूटी महफिल
मुश्ताक अहमद की बदतमीजी: लाइव टीवी पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को किया सरेआम बेइज्जत!
IPL 2026: प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं, फिर भी मचाया कोहराम; देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी ने पलटा मैच
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: प्रेस जैकेट में दिखे पत्रकारों को बनाया निशाना, 3 की मौत
मुझसे सेक्स के बारे में भी बात कर लो... : ट्रंप के इस बयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचाया बवाल