IPL 2026 का बिगुल बज चुका है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच शुरू होते ही फैंस की नजरें RCB के खिलाड़ियों पर टिकी रहीं, जिन्होंने अपनी बांह पर काली पट्टी (Black Armband) बांध रखी थी।
आखिर क्या है वजह? RCB के खिलाड़ियों का यह कदम पिछले साल हुई एक दुखद घटना के प्रति सम्मान है। गौरतलब है कि पिछले सीजन में 18 साल का सूखा खत्म कर खिताब जीतने के बाद, टीम के जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 उत्साही फैंस ने अपनी जान गंवा दी थी।
श्रद्धांजलि के लिए विशेष पहल फ्रेंचाइजी ने इन 11 दिवंगत फैंस को याद करने के लिए खास तैयारियां की हैं। टीम ने पुष्टि की है कि न केवल खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे, बल्कि वार्म-अप के दौरान वे 11 नंबर लिखी प्रैक्टिस जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे।
स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली सिर्फ काली पट्टी ही नहीं, बल्कि सम्मान के प्रतीक के तौर पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को हमेशा के लिए खाली रखने का फैसला किया गया है। यह उन फैंस की याद का एक स्थायी हिस्सा बनी रहेंगी जिन्होंने अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी जान गंवाई थी।
मैच का हाल: RCB ने चुनी गेंदबाजी बात करें आज के मुकाबले की, तो टॉस का सिक्का RCB के पक्ष में गिरा। टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब देखना यह होगा कि क्या कोहली एंड कंपनी अपने पहले ही मैच में जीत के साथ अपने दिवंगत फैंस को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाती है या नहीं।
इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, लेकिन खिलाड़ियों का यह भावुक अंदाज क्रिकेट के मैदान पर खेल भावना के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी दर्शाता है।
Dialling up the intensity! 🔋#RCB & #SRH are READY for Match No.1️⃣ of #TATAIPL 2026 🔥#RCBvSRH | #KhelBindaas pic.twitter.com/X2VNONcz0C
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
जेवर एयरपोर्ट: दिल्ली दौड़ने की मजबूरी खत्म, अब घर के पास मिलेंगे रोजगार के ये शानदार मौके!
अब घर के सारे काम करेगा रोबोट! चीन की नई टेक्नोलॉजी ने बदली जिंदगी
VIP कल्चर का दिखा रंग: RCB मैच के लिए कर्नाटक के विधायकों की विशेष मांग पर मचा बवाल
रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
IPL 2026: चिन्नास्वामी में गूंजा शोर, आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
नोएडा को अशुभ मानने वालों पर बरसे PM मोदी, बोले- मुझे भी डराया गया था
मधेपुरा: रामनवमी का जश्न बना मातम, कार नदी में गिरी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
ममता बनर्जी के हथियार वाले बयान पर चुनाव आयोग सख्त, रिपोर्ट तलब
RCB को बड़ा झटका: SRH के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो सकते हैं तूफानी ओपनर फिल साल्ट
उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: तीन पूर्व विधायकों समेत 6 दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ