इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज आज, 28 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2024 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बीच, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट फैंस की बांछें खिला दी हैं।
बांग्लादेश में फिर दिखेगा आईपीएल का जलवा
पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण को लेकर संशय बना हुआ था। भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के कारण बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के टेलिकास्ट पर रोक लगा दी थी, जिससे वहां के क्रिकेट प्रेमी काफी निराश थे।
लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल के प्रसारण पर से प्रतिबंध हटा लिया है। इसे भारत के सामने बांग्लादेश का झुकना माना जा रहा है, क्योंकि वहां के फैंस की मांग और बोर्ड की मजबूरी के आगे सरकार को पीछे हटना पड़ा है।
मुस्तफिजुर की जगह केकेआर में नया खिलाड़ी
आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, भारत में बढ़ते विरोध के चलते बीसीसीआई के निर्देशों पर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।
उनकी जगह केकेआर ने अब जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। मुजारबानी को फ्रेंचाइजी ने 75 लाख रुपये में साइन किया है।
केकेआर का मजबूत स्क्वाड
इस सीजन में केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं। टीम में रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रचिन रवींद्र, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा।
IPL 2026: केकेआर का शुरुआती शेड्यूल
इस डेवलपमेंट के बाद अब बांग्लादेश के फैंस भी अपने घरों में बैठकर आईपीएल के रोमांच का आनंद ले सकेंगे। फैंस में इस खबर को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
*Good Morning, folks ☀️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
It s #TATAIPL day 🥳 pic.twitter.com/DlOED5XZyI
ट्रंप की भद्दी टिप्पणी से हड़कंप: क्या सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बिगड़ेंगे अमेरिका के रिश्ते?
मजबूरी को बनाया ताकत: मूक-बधिर डिलीवरी बॉय की कहानी देख झुक जाएगा आपका सिर
चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भाजपा की मुहर: दो अधिकारी बर्खास्त, आयोग ने माना बड़ी चूक
IPL 2026: कोहली-पडिक्कल की सुनामी में उड़ी हैदराबाद, RCB ने धमाकेदार आगाज के साथ दर्ज की बड़ी जीत
IPL 2026: क्या खत्म हुई कोहली-कुंबले की पुरानी कड़वाहट? वायरल तस्वीर ने दी नई चर्चा को जन्म
गद्दे पर गिरकर भी कैच नहीं पकड़ पाए बाबर आजम, इंटरनेट पर जमकर खिंचाई
IPL 2026: विराट की जीत वाली फ्लाइंग किस और अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 21 घंटे के मेगा ब्लॉक से थमेगी रफ्तार, 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
अर्थ आवर: मुख्यमंत्री धामी ने अंधेरे में रोशन किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य घेराबंदी: क्या ईरान में उतरेंगे अमेरिकी सैनिक?