रेल यात्रा के दौरान आरएसी (RAC) की आधी सीट पर सफर करना पहले ही कष्टकारी होता है, लेकिन अगर उसी दौरान आपकी जेब साफ हो जाए, तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने यात्रियों का सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा उठा दिया है।
वीडियो में एक यात्री बताता है कि वह अपने साथी गोपालदास के साथ मुंबई से एक ही सीट साझा कर यात्रा कर रहा था। टीटीई (TTE) द्वारा एक यात्री को बर्थ अपग्रेड मिलने के बाद गोपाल अकेले सीट पर था। तभी उसे पता चला कि उसके ढाई हजार रुपये चोरी हो गए हैं। गोपाल ने फुर्ती दिखाते हुए चोर को दबोच लिया, जो ट्रेन में झाड़ू लगाने आया था।
पूछताछ में पता चला कि यह शख्स सफाई के बहाने बोगी में दाखिल हुआ था। यात्रियों ने बताया कि वह दो बार पहले भी वहां झाड़ू लगा चुका था। सफाई की आड़ में वह यात्रियों से पैसे मांग रहा था और जो पैसे नहीं दे रहे थे, उन्हें यह शख्स अपनी जेब से 2 रुपये का सिक्का देकर झांसा दे रहा था।
चोर के पकड़े जाने पर साथी यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि संतरे रंग की टी-शर्ट पहने एक यात्री ने उसे जमकर थप्पड़ जड़े। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुबारक हुसैन बताया और कहा कि वह मालदा टाउन का रहने वाला है। चोर ने पैसे के अलावा गोपाल का सामान भी चोरी करने की कोशिश की थी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने कमेंट किया, इनका इलाज यही है, बहुत सही किया। वहीं, अन्य यूजर्स ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा, क्या आरपीएफ केवल मुफ्त की पगार ले रही है? ट्रेन में ऐसे चोर खुलेआम घूम रहे हैं और सुरक्षा नदारद है।
फिलहाल, इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और यह ट्रेनों में बढ़ती चोरियों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ चुका है।
*चलती हुई ट्रेन में पैसा चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर, यात्रियों ने कर दिया बढ़िया से इलाज। pic.twitter.com/gM4e8W2aLt
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 26, 2026
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न: ईरान पर हमलों पर 6 अप्रैल तक लगी ब्रेक
ये गलती नहीं, युद्ध अपराध: मिनाब स्कूल हमले पर ईरान ने अमेरिका और इजरायल को घेरा
IPL 2026: 12 भाषाओं में गूंजेगी 160 दिग्गजों की आवाज, कमेंट्री बॉक्स में दिखेगा नया अंदाज
शीशमहल विवाद: महंगे झूमर से लेकर ऑटोमैटिक लिफ्ट तक, केजरीवाल के सरकारी आवास की अंदरूनी तस्वीरें आईं सामने
रामनवमी पर अयोध्या में अद्भुत चमत्कार: रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक
PSL 2026: रंग बदलने वाली गेंद से हंसी का पात्र बना पाकिस्तान, जर्सी ने कराई किरकिरी
PSL 2026: रंग छोड़ती जर्सी ने कराई किरकिरी, सफेद गेंद बनी गुलाबी, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक
रोहित शर्मा का नया अवतार देख हैरान हुईं नीता अंबानी, पोलार्ड को कहा काका
5 पैसे की कीमत पर 40 साल तक हुई बर्बादी: एक कंडक्टर का सिस्टम से संघर्ष
इजरायल के आसमान में हजारों कौवों का डेरा: क्या ये किसी अनहोनी का संकेत है?