रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। फिल्म की लंबी अवधि (लगभग 4 घंटे) जहां कुछ दर्शकों के लिए परेशानी का सबब बनी है, वहीं एक युवक ने इसे अपने लिए मास्टर स्ट्रोक बना लिया। उसने इस फिल्म का उपयोग होटल के खर्च से बचने के लिए किया।
यात्रा रुकी तो दिमाग ने किया काम मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माधव नाम के यूजर ने अपनी आपबीती साझा की। युवक वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचा था, लेकिन वहां पहुँचने पर उसे पता चला कि खराब मौसम या अन्य कारणों से यात्रा फिलहाल बंद कर दी गई है। रात गुजारने के लिए उसे होटल की तलाश करनी पड़ी।
होटल के बजाय चुना सिनेमा हॉल युवक के अनुसार, वहां होटल का किराया 1500 रुपये तक पहुंच रहा था, जो उसके बजट से बाहर था। इसी दौरान उसने धुरंधर 2 के नाइट शो का विकल्प चुना। उसने मात्र 300 रुपये में फिल्म की टिकट बुक की। इस तरह उसने होटल के 1500 रुपये बचाकर 1200 रुपये की सीधी बचत की।
सोशल मीडिया पर जुगाड़ की चर्चा युवक ने पोस्ट में लिखा, होटल के 1500 रुपये बच गए, 300 में फिल्म भी देख ली। उसने आगे बताया कि वह फिल्म खत्म होने के बाद सुबह 3 बजे लाइन में लगकर यात्रा कार्ड लेकर सीधा दर्शन के लिए निकल जाएगा।
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग युवक के इस प्रो लेवल जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया, इसे कहते हैं सही समय पर सही फैसला। वहीं, कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि थिएटर की कुर्सी पर होटल जैसा आराम कहां मिलता होगा, लेकिन पैसे बचाने के लिए यह बेहतरीन तरीका है।
Vaishno Devi aaya tha, lekin yahan aake pata chala ki yatra band ho gayi hai.
— Madhav us (@maddiesays3) March 22, 2026
Raat ko rukne ke liye hotel lena padta jo ₹1500 ka tha, toh maine 300 mein Dhurandhar 2 ka night show book kar liya😂
Hotel ke ₹1500 bach gaye, ₹300 mein movie bhi ho gayi ₹1200 save bhi ho gaye… pic.twitter.com/vRforE3ddA
वे डील के लिए भीख मांग रहे हैं : ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ओबामा को घेरा
जल्द लखनऊ आकर जॉइनिंग लेटर लूंगा , रिंकू सिंह का वादा और CM योगी का आभार
ईरान का दावा: हमने मार गिराया अमेरिका का F-18 फाइटर जेट; पेंटागन ने कहा- सफेद झूठ
क्या अमेरिका ईरान पर करेगा न्यूक्लियर हमला? व्हाइट हाउस के वीडियो ने मचाया हड़कंप
ईरान का सनसनीखेज दावा: अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को मार गिराया, शांति वार्ता पर मंडराया संकट
गूगल टीवी अब हुआ और भी स्मार्ट: जेमिनी एआई के 3 नए फीचर्स बदल देंगे आपका अनुभव
बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रखवाले IRGC कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की हमले में मौत!
कप्तानी पर फुल स्टॉप: संजीव गोयनका का ऐलान, ऋषभ पंत ही संभालेंगे लखनऊ की कमान
बांग्लादेश: फेरी पर चढ़ते वक्त पद्मा नदी में समाई बस, 23 यात्रियों की मौत
ट्रंप को मिला था ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर? अमेरिकी राष्ट्रपति के खुलासे से मची हलचल