ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस दावे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई है।
क्या है ईरान का वीडियो सबूत? ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया पर एक फुटेज जारी किया है। इसमें एक फाइटर जेट हवा में उड़ता दिख रहा है, जिस पर अचानक एक चमकदार रोशनी का प्रहार होता है। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर धुआं छोड़ते हुए नीचे गिरता नजर आता है। हालांकि, ईरान ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह विमान कब और कहां गिराया गया।
अमेरिका का कड़ा रुख: सब बेबुनियाद है अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। अमेरिका ने इसे सफेद झूठ करार देते हुए स्पष्ट किया कि चाबहार के ऊपर किसी भी अमेरिकी विमान को निशाना नहीं बनाया गया है। पेंटागन के अनुसार, ईरान ऐसे फर्जी दावे अक्सर करता रहता है। हाल ही में ईरान ने F-15 विमानों को भी गिराने का दावा किया था, जिसे अमेरिका ने पूरी तरह गलत बताया था।
ट्रंप प्रशासन की ईरान को खुली चेतावनी व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन मामलों में कोई समझौता नहीं करेंगे। यदि ईरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, तो अमेरिका की ओर से बड़ा सैन्य हमला किया जा सकता है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ रही है सेना तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 1,000 सैनिकों के साथ-साथ 5,000 मरीन और हजारों नौसैनिकों को मिडिल ईस्ट तैनात कर रहा है।
भारत के लिए एक राहत भरी खबर इन तमाम तनावों के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर भी आई है। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने आश्वस्त किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत समेत पांच देशों के समुद्री जहाजों को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान का विवाद केवल अपने दुश्मनों से है, अन्य देशों को उनसे खतरा नहीं है।
Iran s Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
दादाजी के हाथों से बना खास गिफ्ट , जिसे देख पोती की आंखों से छलक पड़े आंसू!
बांग्लादेश: मौत बनकर आई फेरी यात्रा, पद्मा नदी में समाई बस; 16 यात्रियों की दर्दनाक मौत
वंदे भारत का बुरा हाल: दही में रेंगते मिले कीड़े, यात्री ने रिकॉर्ड किया वीडियो तो अटेंडेंट का हैरान करने वाला जवाब
Jio को टक्कर देने आया BSNL का धाकड़ Spark Plan , 399 रुपये में 3300GB डेटा का धमाका
ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-18 फाइटर जेट मार गिराया, पेंटागन ने नकारा
दही में कीड़ा, मैनेजर ने कहा केसर : वंदे भारत में परोसे गए खाने पर रेलवे ने IRCTC को लताड़ा, 60 लाख का जुर्माना
IIT में दो बार फेल, पिता ने गिरवी रखी जमीन, आज गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में बुलंद है प्रियंका का नाम
ईरान-पाकिस्तान की बढ़ती करीबी पर शशि थरूर को ऐतराज, बोले- यह हमारे लिए शर्मनाक है
ईरान ने बातचीत ठुकराई तो भड़के ट्रंप, बोले- हम उन्हें मार डालेंगे, यह हमारा 9वां युद्ध होगा
ट्रंप की बीजिंग यात्रा फाइनल: शी जिनपिंग के साथ ऐतिहासिक बैठक की तैयारी, इन मुद्दों पर टिकी दुनिया की नजरें