राजबाड़ी (बांग्लादेश): बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ढाका लौट रही एक यात्री बस फेरी (नाव) पर चढ़ने के दौरान संतुलन खोकर पद्मा नदी में जा गिरी। इस दुखद घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
फेरी पर चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन यह हादसा बुधवार शाम करीब 5:15 बजे दौलतदिया टर्मिनल पर हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, बस जब फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक यूटिलिटी फेरी पोंटून से टकरा गई। इस झटके से बस के ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे गहरे पानी में समा गई।
बचाव अभियान और हृदयविदारक मंजर दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन अधिकांश यात्री अंदर ही फंस गए।
6 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई बस खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया। बस के अंदर से 14 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे।
लापता लोगों की तलाश जारी हादसे में जान गंवाने वालों में कई एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। जो यात्री बस के बाहर थे, वे तो बच गए, लेकिन अपनों को आंखों के सामने डूबते देख उनका हाल बेहाल है। अभी भी कई यात्रियों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश इस भयावह दुर्घटना पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने और दुर्घटना के कारणों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो इस त्रासदी की भयावहता को बयां कर रहे हैं।
The Catastrophic Moment When The Bus Fell In Mighty Padma While Boarding In A Ferry.
— বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) March 25, 2026
Unfortunate Unfortunate
I Have Never Seen Scenes Like This In Bangladesh History From A Ferry https://t.co/ej31yNwI7y pic.twitter.com/q2Mm1MYRzh
तेल अवीव के आसमान में हजारों कौओं का डेरा, क्या यह किसी बड़ी अनहोनी का संकेत है?
6 किलोमीटर तक गूंजी धमाके की गूंज: स्वर्णरेखा नदी में मिला 227 किलो का जिंदा बम सेना ने किया डिफ्यूज
पेट्रोल पंपों पर मची अफरातफरी: एक अफवाह ने पूरे देश में खड़ा किया ईंधन संकट
वन वेंजेंस फॉर ऑल : ईरान के AI वीडियो ने मचाई खलबली, अमेरिका के अंत का दिखाया खौफनाक मंजर
व्हाइट हाउस के वायरल वीडियो से मची खलबली: क्या It s Launching Soon ईरान पर किसी बड़े हमले का संकेत है?
बिहार के अगले CM का होगा गुजरात कनेक्शन ? प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से सियासी भूचाल
IPL 2026: इन दो कप्तानों की लंबी छुट्टी से बढ़ी टीमों की धड़कनें, क्या लय खो चुके हैं पंत और अय्यर?
नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर और गायब हुआ गैस सिलेंडर : दिल्ली में AAP का जोरदार प्रदर्शन
आरजी कर पीड़िता की मां बनीं उम्मीदवार: बंगाल चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक
IPL 2026: एमएस धोनी की विकेटकीपिंग पाठशाला शुरू, इन दो युवा सितारों ने सीखे गुर