इजरायल की राजधानी तेल अवीव में मंगलवार को एक ऐसा दृश्य दिखा जिसने हजारों लोगों को दहशत में डाल दिया। शहर की गगनचुंबी इमारतों, खासकर मशहूर अज़रीली टावर्स के ऊपर हजारों कौओं का झुंड अचानक मंडराने लगा। आसमान में काले बादलों की तरह फैले इन पक्षियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रलय की आशंका से सहमे लोग इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग इसे किसी आने वाली तबाही या कयामत का संकेत मान रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस दृश्य को डरावना बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इतिहास में ऐसी घटनाएं बड़े संकट से पहले ही देखी गई हैं।
धार्मिक भविष्यवाणियों से जुड़ा दांव कई लोगों ने इस घटना को धार्मिक ग्रंथों से जोड़ दिया है। चर्चा है कि बाइबिल की बुक ऑफ रेवेलेशन (19:17) में ऐसी ही स्थितियों का जिक्र है, जहां पक्षियों का इकट्ठा होना ईश्वर के महान भोज और किसी बड़े विनाश का पूर्वाभास माना जाता है। ईरान के साथ चल रहे मौजूदा तनाव के कारण लोग इसे इजरायल के लिए किसी बड़े खतरे की चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने दी सफाई जहां आम लोग इसे अलौकिक संकेत मान रहे हैं, वहीं पक्षी वैज्ञानिकों का तर्क बिल्कुल अलग है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई रहस्यमयी घटना नहीं, बल्कि एक सामान्य मौसमी प्रवास (Migration) है। इजरायल दुनिया के सबसे व्यस्त पक्षी-उड़ान मार्गों में से एक है, जहां वसंत ऋतु में करीब 50 करोड़ पक्षी हर साल गुजरते हैं।
प्राचीन धारणाएं बनाम वर्तमान हकीकत जानकारों के मुताबिक, हुडेड कौए अक्सर प्रजनन के मौसम में शहरों में झुंड बनाकर रहते हैं। प्राचीन रोम में पक्षियों की उड़ान से भविष्य बताने की परंपरा थी, जिसका असर आज भी लोगों की मानसिकता पर दिखता है। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया बताया है, लेकिन मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच लोग इसे प्रकृति का चेतावनी संदेश मानने पर आमादा हैं।
Footage showing thousands of crows flying across the Tel Aviv skyline is going viral!
— The AI Robot Guy on X (@HousebotGuy) March 25, 2026
This is considered by many to be a harbinger of doom” as it is often followed by total catastrophe.
An extremely rare sight that no country ever wants to see. pic.twitter.com/F5iqHHYgNO
पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार: क्या वाकई खत्म हो गया स्टॉक या सिर्फ अफवाहों का बाजार गर्म?
अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण
वंदे भारत में परोसा गया कीड़ों वाला खाना , रेलवे ने सर्विस प्रोवाइडर पर ठोका 50 लाख का जुर्माना
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की तीसरी सूची जारी, आरजी कर पीड़िता की मां को मिला टिकट
ट्रंप को ईरान का करारा जवाब: तुम खुद से ही बातें कर रहे हो, हार को समझौता मत कहो
होर्मुज संकट से घिरी भारत की रसोई , अब इस दूर के दोस्त ने थामी कमान
क्या काका को अपनी जान की परवाह नहीं? चलती स्कूटी पर ऐसा स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप
वंदे भारत से भी तेज: डीडीयू-गया रूट पर ट्रेन ने पकड़ी 176 किमी/घंटा की रफ्तार
LPG बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान
जेडीयू सांसद गिरधारी यादव पर लटकी अयोग्यता की तलवार, बेटे के आरजेडी प्रेम पर दिया बड़ा बयान