हादसे का मंजर बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। ढाका जा रही एक यात्री बस दौलतदिया टर्मिनल पर फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
टक्कर से बिगड़ा संतुलन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी यूटिलिटी फेरी पोंटून से टकरा गई। इस झटके के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नदी के गहरे पानी में समा गई।
6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। हमजा नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला गया। अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
11 लोगों ने तैरकर बचाई जान हादसे के तुरंत बाद बस में सवार 11 यात्री तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, बस के अंदर फंसे कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों का अभियान अभी भी जारी है।
ईद की खुशियां मातम में बदलीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां बिताकर वापस ढाका लौट रहे थे। इनमें कई बच्चे और एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल थे। चश्मदीदों का कहना है कि बस के बाहर खड़े कुछ लोग तो बच गए, लेकिन उनके परिजन आंखों के सामने डूब गए।
प्रधानमंत्री के आदेश पर जांच शुरू बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता में जुटा है।
The Catastrophic Moment When The Bus Fell In Mighty Padma While Boarding In A Ferry.
— বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) March 25, 2026
Unfortunate Unfortunate
I Have Never Seen Scenes Like This In Bangladesh History From A Ferry https://t.co/ej31yNwI7y pic.twitter.com/q2Mm1MYRzh
अंबरनाथ में खौफनाक वारदात: 11 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला, CCTV देख कांप उठेगी रूह
बीमार होने पर ‘थोड़ा सा खाना’ खाती महिला का वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर
वंदे भारत में परोसा गया कीड़े वाला खाना , रेलवे ने IRCTC और वेंडर पर लगाया 60 लाख का जुर्माना
क्या कुवैत में परमाणु संकट है? सोशल मीडिया पर वायरल दावे और चेतावनी का पूरा सच
भोपाल से ओरछा अब हवा में होगी तीर्थ यात्रा, रामनवमी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
पहले गले लगाया, फिर चाकू से गोद दिया : दिल्ली में 15 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या, मां का रो-रोकर बुरा हाल
इंदौर में दरिंदगी: मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे गिरफ्तार
उस्मान तारिक के नॉन-कन्वेंशनल एक्शन की नकल करना पड़ा भारी, अंपायर ने बीच में ही रोका खेल
होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट: क्या एशिया में फिर लौट रहा है लॉकडाउन जैसा दौर?
क्या रणबीर कपूर से बेहतर हैं रणवीर सिंह? आर माधवन के एक लाइक ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली!