अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। ट्रंप ने एक हालिया कार्यक्रम में खुलासा किया कि ईरान के कुछ लोग उन्हें अनौपचारिक रूप से ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर दे चुके हैं।
ट्रंप ने हंसते हुए कहा कि हालांकि उन्हें यह प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे तुरंत ठुकरा दिया। उनका कहना था कि दुनिया का कोई भी देश दूसरे देश का सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) बनने की इच्छा नहीं रखता।
राष्ट्रपति ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने ईरान को रणनीतिक रूप से बुरी तरह पछाड़ दिया है। उनके अनुसार, ईरान अब किसी भी हाल में जंग खत्म करना चाहता है।
ट्रंप का दावा है कि ईरानी प्रशासन अपने ही नागरिकों के गुस्से और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के डर से घबराया हुआ है। वे सार्वजनिक रूप से तो कुछ नहीं कह पा रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे समझौते के लिए संपर्क साध रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन ने ईरान के सामने एक कड़ा 15 सूत्रीय प्रस्ताव रखा है। इसमें मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करने, हिजबुल्लाह और अन्य आतंकी गुटों को वित्तीय व सैन्य समर्थन रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अंतरराष्ट्रीय आवाजाही के लिए खोलने की शर्त रखी गई है।
हालांकि, तेहरान ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा, ट्रंप शायद खुद से ही बातें कर रहे हैं। हम उनके साथ न तो अब कोई डील करेंगे और न ही भविष्य में करेंगे।
अमेरिकी शर्तों को ठुकराने के बाद ईरान ने अपना 5 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है। ईरान का स्पष्ट कहना है कि जंग केवल उसकी शर्तों पर ही खत्म होगी।
इस बीच, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालिबफ ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि एक पड़ोसी अरब देश, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खर्ग आइलैंड पर कब्जा करने की साजिश रच रहा है। गालिबफ ने साफ शब्दों में कहा कि यदि ऐसा कोई दुस्साहस किया गया, तो अंजाम बहुत खतरनाक होगा।
🚨 BREAKING: President Trump just confirmed Iran is on its KNEES, crying for a deal, but they can t say anything PUBLICLY out of fear they ll be killed
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) March 25, 2026
We d like to make you the next Supreme Leader! NO THANK YOU, I don t want it! 😭
They are negotiating, by the way, and they… pic.twitter.com/zbNvGyjspy
PSL प्रोफेशनल लीग नहीं, मछली बाजार है : पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की अपनी ही लीग की फजीहत
वायरल वीडियो: कार हिलाकर 8 लीटर एक्स्ट्रा फ्यूल भरने का दावा, क्या है इस जुगाड़ का सच?
उस्मान तारिक के नॉन-कन्वेंशनल एक्शन की नकल करना पड़ा भारी, अंपायर ने बीच में ही रोका खेल
एमपी बनेगा ग्रीन पावर स्टेट : किसानों को 2.40 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी सोलर बिजली
मौत का सफर: बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस पलक झपकते ही समाई पद्मा नदी में, मची चीख-पुकार
IPL 2026: नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, दुखद हादसे के कारण BCCI का बड़ा फैसला
SAFF U-20 चैंपियनशिप: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच
IPL 2026: CSK की नई ओपनिंग जोड़ी का हुआ ऐलान, संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे ऋतुराज गायकवाड़
आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में जलकर खाक हुई बस, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत
PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद रिजवान ने की ऐसी हरकत, भड़के डेविड वॉर्नर ने दी स्कूल के बच्चे वाली नसीहत