गूगल टीवी के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए जेमिनी (Gemini) एआई के तीन नए और धमाकेदार फीचर्स का ऐलान किया है। इन फीचर्स का मुख्य मकसद यूजर्स को टीवी देखते समय फोन का उपयोग कम करने और स्क्रीन पर ही अधिक जानकारी उपलब्ध कराने का है।
लाइव स्पोर्ट्स स्कोरकार्ड का जादू अब फैंस को मैच के स्कोर के लिए बार-बार फोन चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नया लाइव स्पोर्ट्स स्कोरकार्ड फीचर सीधे आपकी टीवी स्क्रीन पर पसंदीदा टीमों का अपडेट देगा। यह फीचर दर्शकों को बिना किसी रुकावट के लाइव एक्शन के साथ जुड़े रहने में मदद करेगा।
बेहतर विजुअल और आसान ट्यूटोरियल गूगल ने रिचर विजुअल हेल्प पेश की है। इसके जरिए अब आप टीवी पर केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि वीडियो ट्यूटोरियल भी देख पाएंगे। चाहे आपको नई डिश बनानी हो या किसी टॉपिक को समझना हो, यह फीचर टेक्स्ट, वीडियो और विजुअल्स के मिश्रण से आपको शानदार अनुभव देगा।
डीप डाइव्स से सीखें कुछ नया तीसरा और सबसे खास फीचर है डीप डाइव्स । यह फीचर हेल्थ, इकोनॉमिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे जटिल विषयों को समझने में मदद करेगा। जेमिनी एआई आपके स्मार्ट टीवी पर इंटरैक्टिव स्लाइड शो शेयर करेगा, जिससे किसी भी विषय को विस्तार से समझना आसान हो जाएगा। इसे डाइव डीपर बटन पर क्लिक करके एक्सेस किया जा सकेगा।
कब और कहाँ मिलेंगे ये फीचर्स? फिलहाल, बेहतर विजुअल हेल्प की सुविधा अमेरिका और कनाडा में शुरू की जा रही है, जबकि डीप डाइव्स और खेलों से जुड़ी जानकारी फिलहाल अमेरिका तक सीमित है। हालांकि, गूगल ने वादा किया है कि इस साल के अंत तक इनका विस्तार अन्य डिवाइसों तक किया जाएगा।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके में भी अगले कुछ महीनों में जेमिनी असिस्टेंट के साथ ये सुविधाएं रोलआउट कर दी जाएंगी। गूगल का यह कदम स्मार्ट टीवी को सिर्फ मनोरंजन का साधन न रखकर, एक पर्सनल नॉलेज हब बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।
Today, we’re rolling out new Gemini for Google TV features to make it easier than ever to explore the topics you love on the biggest screen in your home.
— Google (@Google) March 24, 2026
✨ Get richer visual help when you need it, including live sports scorecards, video tutorials for recipes and more.
✨ Learn… pic.twitter.com/FC0QvRX4sQ
अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण
अमेलिया कर का ऐतिहासिक महा-विस्फोट : रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
चार साल तक दीवार में छिपा रखा था हाथी दांत, गरियाबंद में तस्करों का भंडाफोड़
बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी फॉर्म जारी: कम नंबरों से हैं परेशान? तो ऐसे बढ़वाएं अपने मार्क्स
लोकसभा में पास हुआ वित्त विधेयक 2026: निर्मला सीतारमण का ऐलान, अब विवाद-मुक्त होगा नया आयकर कानून
ईरान का युद्ध और दुनिया पर मंडराता एनर्जी लॉकडाउन : क्या हम इतिहास के सबसे बड़े तेल संकट की ओर बढ़ रहे हैं?
क्या फिर लग सकता है Lockdown? PM मोदी के बयान के बाद क्यों मचा है हड़कंप?
मंत्री से प्रोफेसर: अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में ली पहली क्लास, पिता का सपना हुआ साकार
रोमांस पड़ा भारी: रेलिंग पर प्यार जताना कपल को पड़ा महंगा, सीधे खाई में गिरे!
दिल्ली विधानसभा में फिर मचा हड़कंप: 16 IED बम लगाए हैं , धमकी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट