भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए टिकट दलालों के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि IRCTC के पोर्टल से 3 करोड़ से अधिक फर्जी खातों को हटा दिया गया है। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल अवैध तरीके से टिकट बुक करने के लिए किया जा रहा था, जिससे आम यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
दलालों पर शिकंजा, आम यात्रियों को राहत लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने बताया कि फेक अकाउंट्स के हटने से अब असली यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो गया है। तकनीक के इस्तेमाल से रेलवे ने उन सिस्टम्स को ब्लॉक किया है, जो सेकंडों में टिकट उड़ा लिया करते थे।
स्पेशल ट्रेनों का बढ़ा दायरा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन में भी तेजी दिखाई है। रेल मंत्री के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में 85,400 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि चालू वित्त वर्ष में अब तक 75 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें पटरियों पर दौड़ चुकी हैं। दिवाली, छठ और होली जैसे त्योहारों के दौरान इसका सकारात्मक असर देखने को मिला और यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलीं।
नॉन-एसी कोच की प्रधानता अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि वर्तमान में संचालित ट्रेनों का 70 प्रतिशत हिस्सा जनरल और स्लीपर क्लास का है। वहीं, कुल सीटों में से 78 प्रतिशत नॉन-एसी कैटेगरी की हैं। रेलवे का जोर आम आदमी की जेब के अनुकूल यात्रा पर बना हुआ है।
टिकट कैंसिलेशन के नए नियम रेलवे ने रिफंड और कैंसिलेशन नियमों को अधिक स्पष्ट और तर्कसंगत बनाया है:
साथ ही, यात्री अब अपनी यात्रा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ये बदलाव रेलवे की सेवाओं को आधुनिक और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।
3 करोड़ से ज्यादा फेक अकाउंट IRCTC से हटाए गए हैं। आज जेनुइन पैसेंजर्स को कंफर्म टिकट मिलने लगा है: माननीय रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/FhaP5rAwGm
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 25, 2026
अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण
48 साल का रिश्ता खत्म: कांग्रेस को 28 मार्च तक अपना ऐतिहासिक मुख्यालय खाली करने का अल्टीमेटम
दिल्ली विधानसभा बम धमाके की धमकी: 1:40 बजे का टाइम बॉम्ब अलर्ट, तमिलनाडु तक पहुंची जांच की आंच
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से न घबराएं: तेल कंपनियों ने दी सफाई, देश में भरपूर स्टॉक उपलब्ध
ममता बनर्जी की उत्तर बंगाल में बेचैनी: सियासी जमीन खिसकने का डर या वापसी की जंग?
दिल्ली में बड़ा बस हादसा: करोल बाग में अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर, 2 की मौत, 23 घायल
ईरान-अमेरिका जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान: क्या अब और महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?
180 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन: डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर रचा गया इतिहास
शेन वॉर्न का मास्टर स्ट्रोक: राजस्थान रॉयल्स की 15,300 करोड़ की डील से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़
घर की पुताई का यह वीडियो देख कांप उठेंगे आप, ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जान जोखिम में!