हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक और खौफनाक दावत आ गई है। मशहूर स्लैशर फ्रैंचाइजी स्क्रीम का सातवां पार्ट, स्क्रीम 7 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर इतना डरावना है कि अकेले देखने पर आपको अपने घर के दरवाजे दोबारा चेक करने पड़ सकते हैं।
ट्रेलर में क्या है खास? फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक मां और उसकी बेटी से होती है। घर में एक अजीब सा मास्क पहने शख्स दिखाई देता है, जिसे पहले वे रोबोट समझती हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें अहसास होता है कि मौत उनके बिल्कुल करीब है। अंजान नंबर से आने वाली धमकी भरी कॉल और उसके बाद शुरू हुआ कातिलाना खेल आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
कब और कहां देखें? अगर आप हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और कमजोर दिल के नहीं हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। स्क्रीम 7 आगामी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने पहले ही चेतावनी दी है—फोन मत उठाना, दरवाजा मत खोलना और बचने की कोशिश मत करना!
दिग्गज निर्देशक की वापसी इस फिल्म के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ है। स्क्रीम 7 को केविन विलियमसन ने लिखा और निर्देशित किया है। गौरतलब है कि केविन ने ही इस फ्रैंचाइजी की पहली दो और चौथी फिल्म की पटकथा लिखी थी। फिल्म में नेवे कैम्पबेल, इसाबेल मे और जैसमीन सावे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
कमाई के नए कीर्तिमान स्क्रीम 7 ने सफलता के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का निर्माण लगभग 422 करोड़ रुपये के बजट में हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से चार गुना ज्यादा, यानी करीब 1810 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है।
Don t Answer The Phone. Don t Open The Door. Don t Try To Escape!#Scream7 in cinemas on February 27. pic.twitter.com/Qm9RDHxlhG
— Paramount India (@ParamountPicsIN) February 16, 2026
चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 किलोमीटर का सफर तय कर घर पहुंचे, वीडियो देख दुनिया दंग
बवाना में आधी रात दहला इंडस्ट्रियल एरिया: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रेस्क्यू में जुटा दमकलकर्मी घायल
ट्रंप का बड़ा दावा: समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है ईरान , क्या टल गया महायुद्ध?
मैंने गड़बड़ कर दी ... न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ATC के उस कबूलनामे ने खोल दी हादसे की पोल
अमृतसर सुसाइड केस: पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, आज कोर्ट में होगी पेशी
निवेशकों की डूबी पूंजी अब होगी सुरक्षित: MPID एक्ट में संशोधन से 6 महीने में कुर्क होगी संपत्ति
उत्तराखंड में अब 30 मार्च को रहेगी छुट्टी, सरकार ने बदला सार्वजनिक अवकाश का आदेश
पाक सेना प्रमुख को चुनौती: देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल
‘PCB को भारतीय जासूस कंट्रोल कर रहे हैं...’, वकार यूनिस का अजीबोगरीब बयान वायरल
IPL 2026: एक बार फिर सजने वाला है क्रिकेट का महाकुंभ, क्या याद हैं पिछले सीजन के ये 5 ऐतिहासिक पल?