सिडनी: ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सिडनी की लाकेम्बा मस्जिद पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वहां मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गाजा युद्ध में इजरायल को समर्थन देने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
गेट आउट और शर्म करो के लगे नारे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मस्जिद के भीतर मौजूद लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं। भीड़ ने अल्बनीज को जेनोसाइड सपोर्टर (नरसंहार का समर्थक) कहते हुए उन्हें गेट आउट (बाहर जाओ) और शेम ऑन यू (शर्म करो) जैसे नारे लगाए।
सुरक्षा घेरे में पीछे के गेट से निकले पीएम मस्जिद में माहौल को बिगड़ता देख और लोगों की हूटिंग के बीच प्रधानमंत्री अल्बनीज को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें मस्जिद के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उनके साथ इस दौरान गृह मंत्री टोनी बर्क भी मौजूद थे, जिन्हें भी लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
गाजा नीति पर जनता में आक्रोश इस विरोध का मुख्य कारण गाजा-इजरायल युद्ध को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार का रुख है। सरकार द्वारा इजरायल को समर्थन दिए जाने से मुस्लिम समुदाय में गहरा असंतोष है। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया, वह यहां क्यों हैं? यह शर्म की बात है, उन्हें बाहर निकालो।
पुलिस ने एक व्यक्ति को हटाया भीड़ में मौजूद लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री पर चिल्लाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने बाहर निकाला था, जिसे बाद में बिना किसी औपचारिक आरोप के रिहा कर दिया गया। घटना के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया में सरकार की गाजा नीति को लेकर बहस तेज हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का इजरायल का समर्थन करने पर मस्जिद मे मुसलमान युवक ने किया विरोध ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ईद उल फ़ित्र के दौरान सिडनी स्थित लकेम्बा मस्जिद मे गए इसी दौरान एंथनी अल्बनीज का एक युवक ने विरोध करते हुए कहा तुम मुसलमानो का नरसंहार करने 1/2 pic.twitter.com/dG5n1w3MLR
— Ashfaq Khan (@AshfaqK12565342) March 20, 2026
उत्तम नगर में बढ़ता तनाव: ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
IPL 2026: क्या 18 साल का सूखा खत्म कर पाएगी पंजाब किंग्स? जानें टीम की असली ताकत और कमजोरी
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 87 सीटों पर तस्वीर साफ, 24 का सस्पेंस बरकरार
असम विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की पहली लिस्ट जारी, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला दिसपुर का इनाम
अलीगढ़ में ‘गैंगवार’: भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां, भाजपा के 8 नेता सलाखों के पीछे
सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत: अब ₹10 लाख तक का क्लेम करना हुआ आसान, जानें नई प्रक्रिया
वाराणसी: गंगा में इफ्तार पर 14 युवकों की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत, ओवैसी बोले- गुनाह सिर्फ उनका मुसलमान होना है
गंगा में इफ्तार का विवाद : ओवैसी का तीखा प्रहार, बोले- सिर्फ मुसलमान होना ही जुर्म है
सरकारी दफ्तर का शर्मनाक सच: काम छोड़ वीडियो कॉल में बिजी साहब, परेशान खड़ी रही जनता
प्रसाद में वियाग्रा, वीडियो से ब्लैकमेल: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का काला चिट्ठा