IPL 2026: क्या 18 साल का सूखा खत्म कर पाएगी पंजाब किंग्स? जानें टीम की असली ताकत और कमजोरी
News Image

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी हैं। पिछले सीजन की रनर-अप टीम पंजाब किंग्स इस बार अपने पहले खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आइए जानते हैं क्या हैं टीम के प्लस और माइनस पॉइंट्स।

विस्फोटक बल्लेबाजी और बेहतरीन ऑलराउंडर्स

पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उनकी सलामी जोड़ी है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाने में माहिर हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की मौजूदगी टीम को स्थिरता देती है।

इसके अलावा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर्स टीम को गहराई प्रदान करते हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

कप्तानी और अनुभवी गेंदबाजी का संतुलन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी टीम का सबसे मजबूत पक्ष है। उनकी अगुवाई में ही टीम पिछले सीजन फाइनल तक पहुंची थी। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज गेंदबाज हैं, जबकि स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बराड़ जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं।

अनुभव की कमी और विकेटकीपिंग विकल्प

टीम की सबसे बड़ी कमजोरी अनुभव का अभाव है। टीम में भारतीय युवा खिलाड़ियों की भरमार है, जिन्हें बड़े मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है। कई युवा खिलाड़ी दबाव की स्थितियों में अक्सर बिखर जाते हैं।

इसके साथ ही, विकेटकीपिंग में विकल्पों की कमी टीम के लिए चिंता का विषय है। पूरी टीम प्रभसिमरन सिंह पर अत्यधिक निर्भर है। साथ ही, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे प्रमुख गेंदबाजों का बार-बार चोटिल होना भी टीम के लिए मुसीबत का सबब बना रहता है।

मुल्लांपुर का पेचीदा किला

पंजाब किंग्स के लिए उनका घरेलू मैदान मुल्लांपुर स्टेडियम बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। पिछले सीजन में टीम ने यहाँ 8 में से 5 मुकाबले गंवाए थे। खिताब जीतने के लिए पंजाब को अपने घरेलू मैदान पर अपनी रणनीति और प्रदर्शन में सुधार करना ही होगा।

क्या बोले स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह?

टीम के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने एक हालिया बयान में साफ कर दिया है कि 18 साल का लंबा इंतजार अब खत्म करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि टीम ने अपनी पिछली गलतियों, खासकर बल्लेबाजी की खामियों पर काफी काम किया है और वे इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पंजाब किंग्स का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नेतन्याहू के जीसस और चंगेज खान वाले बयान पर मचा बवाल; ईरानी विदेश मंत्री ने कसा तंज

Story 1

मलबे में दबी मां की चीख: मेरी बेटी कहां है? , ईरान-इजरायल जंग की भयावह तस्वीरें

Story 1

पिता के पसीने छुड़ा गया बेटे का यह खतरनाक खेल , वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Story 1

मिज़ोरम में 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी: रूस का इशारा या कानूनी पेच?

Story 1

26 साल बाद फिर चुनावी पिच पर ‘रॉबिन हुड’: क्या बंगाल विधानसभा में वापसी करेंगे अधीर रंजन चौधरी?

Story 1

ट्रेन में सवार हुए भूत : यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Story 1

ईरान-इजराइल युद्ध पर संजय निरुपम का बड़ा बयान: भारत की कूटनीति ही एकमात्र रास्ता

Story 1

इंस्टाग्राम के चक्कर में बच्चों ने बनाया खतरनाक हथियार , पिता का पारा चढ़ा तो चप्पल से की धुनाई

Story 1

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले ही 3 टीमों की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से मची खलबली

Story 1

मिडिल ईस्ट संकट: 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; जंग के साये से अब तक 3 लाख लोग लौटे वतन