बंगाल की राजनीति में कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। इस रणनीति के केंद्र में हैं पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी। कांग्रेस उन्हें 2026 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है।
अधीर रंजन का रुख: मैं पार्टी का सिपाही विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर खुद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के एक अनुशासित सैनिक हैं। उन्होंने कहा, पार्टी मुझे जहां से चुनाव लड़ने का आदेश देगी, मैं वहां से लड़ूंगा। हम सभी वरिष्ठ नेताओं को सलाह दी गई है कि वे एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरें।
ढाई दशक बाद विधानसभा की ओर वापसी अधीर रंजन चौधरी का संसदीय सफर करीब 25 वर्षों तक रहा है। 1996 में मुर्शिदाबाद के नबग्राम से विधायक चुने जाने के बाद वे 1999 में लोकसभा सांसद बने। तब से वे लगातार संसद का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब 26 सालों के लंबे अंतराल के बाद वे फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।
बहरामपुर का गढ़ और त्रिकोणीय मुकाबला अटकलें हैं कि अधीर रंजन को उनके पारंपरिक गढ़ बहरामपुर से ही उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, वहां की डगर आसान नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के सुब्रता मैत्रा ने जीत हासिल की थी।
अगर कांग्रेस अधीर को यहां से उतारती है, तो मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। एक तरफ अधीर का व्यक्तिगत दबदबा होगा, तो दूसरी तरफ भाजपा के मौजूदा विधायक सुब्रता मैत्रा और तृणमूल कांग्रेस के नाडुगोपाल मुखर्जी की चुनौती। यह सीट त्रिकोणीय मुकाबले का मुख्य केंद्र बन सकती है।
फैसले का इंतजार अधीर रंजन चौधरी को चुनाव लड़ाने का अंतिम निर्णय कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया जाएगा। यदि यह निर्णय लिया जाता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बहरामपुर के रॉबिन हुड बंगाल की राज्य राजनीति में अपनी पुरानी ताकत फिर से दिखा पाएंगे।
#WATCH | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मैं पार्टी का एक फौजी हूं और पार्टी मुझे जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, मैं वहीं से लड़ूंगा...हमारी पार्टी में सभी को सलाह दी जा रही है कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ें... pic.twitter.com/dTi6fuzuP0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
धुरंधर 2: पाकिस्तान में मचा बवाल, बैन के बावजूद टीवी पर धड़ल्ले से चल रही फिल्म
‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु अवतार: तेजा सज्जा संभालेंगे माइंड गेम की कमान
भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर पर लड़खड़ाए विराट कोहली, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
मैं अब एक संस्था बन चुका हूं... नामांकन के बाद CM हिमंता का बड़ा दावा, गरमाई असम की सियासत
पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- समय पर कार्रवाई होती तो बच सकती थीं 9 जानें , पीड़ित परिवार से मिलने पर हुआ हंगामा
परमाणु हमले का खतरा टला? नेतन्याहू की हिब्रू में कही एक बात ने मचाई हलचल
‘धुरंधर 2’ पर मचा सियासी घमासान: अबू आजमी बोले- यह नफरत फैलाने वाली फिल्म है, इसे पाकिस्तान में दिखाओ
बिहार में मौसम का हाई अलर्ट : आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मिज़ोरम में 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी: रूस का इशारा या कानूनी पेच?
धुरंधर 2 के बड़े साहब निकले लंदन से पढ़े धुरंधर, सस्पेंस खत्म होते ही छा गए दानिश इकबाल!