धुरंधर के पहले पार्ट से ही दर्शकों के बीच एक ही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ था कि आखिर पर्दे के पीछे का वह बड़ा साहब कौन है? इस रहस्यमयी किरदार को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। अब फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज के साथ सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो चुका है।
दाऊद इब्राहिम का शेड 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने साफ कर दिया है कि बड़े साहब का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है। लंबे समय से चल रही इन अटकलों पर अब मुहर लग गई है।
इमरान हाशमी नहीं, ये हैं असली बड़े साहब सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि इस दमदार रोल में इमरान हाशमी नजर आ सकते हैं, लेकिन फिल्म ने सभी अफवाहों को गलत साबित कर दिया। इस किरदार को पर्दे पर अभिनेता दानिश इकबाल ने जीवंत किया है। दानिश थिएटर की दुनिया का एक जाना-माना नाम रहे हैं।
लंदन से पढ़ाई और NSD का तजुर्बा दानिश इकबाल की अभिनय यात्रा बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने कम उम्र में ही थिएटर से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया। अपनी कला को और निखारने के लिए वह लंदन चले गए, जहाँ से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
पहचान दिलाने वाला रोल दानिश इससे पहले महारानी सीजन 2 में दिलशाद मिर्जा और वेब सीरीज संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिख चुके हैं। बावजूद इसके, उन्हें असली पहचान धुरंधर 2 के बड़े साहब के रूप में मिली है। इस किरदार ने उन्हें रातों-रात चर्चा के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है।
Bade sahab 🔥#Dhurandhar2 #Dhurandhar #badesahab#ranveersingh #AdityaDhar pic.twitter.com/NXmhzL89xb
— Abhinav Sharma (@abhi_xdev) March 19, 2026
महराजगंज: बीजेपी दफ्तर में चप्पल कांड , महिला ने नेता को सरेआम जड़ा थप्पड़
15 अप्रैल तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हमेशा के लिए बंद हो जाएगा आपका PNB खाता
खुलासा: 25 मार्च को आ रहे Samsung के दो नए पावरहाउस , वॉटरप्रूफ बॉडी और 53 घंटे की बैटरी का मिलेगा साथ
ज्योतिष का मुखौटा पहन दरिंदगी: 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो बरामद, आरोपी ज्योतिषी गिरफ्तार
बिहार में मौसम का अलर्ट : 3 जिलों में ऑरेंज तो 22 में येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार
चेन्नई के खेमे में संजू सैमसन का येलो अवतार: धोनी से हुई खास मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो
रील के लिए हद पार! बेंगलुरु में बेटी ने बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर बनाया पार्सल
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की घेराबंदी : दुनिया के 6 बड़े देशों ने दी खुली चेतावनी
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई गर्माहट: जयशंकर और उच्चायुक्त की मुलाकात के क्या हैं मायने
पश्चिम एशिया संकट: मनीष तिवारी का मोदी सरकार को समर्थन, बोले- यह हमारा युद्ध नहीं