उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नौतनवा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक स्वागत समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक महिला ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
स्वागत कार्यक्रम के बीच मचा बवाल भाजपा कार्यालय में मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची और सीधे मंच के पास मौजूद एक पदाधिकारी के पास जाकर उनका कॉलर पकड़ लिया। देखते ही देखते महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और चप्पल निकालकर पीटने के लिए दौड़ पड़ी।
पैसे के लेनदेन का है विवाद आरोप है कि महिला ने एलआईसी के नाम पर संबंधित पदाधिकारी को करीब साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। महिला का दावा है कि पैसे जमा करने के बजाय नेता ने रकम हड़प ली। लंबे समय से पैसे की मांग करने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ, तो महिला ने गुस्से में आकर बीजेपी दफ्तर में ही न्याय करने की कोशिश की।
करीब एक घंटे तक थमा रहा कार्यक्रम हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक कार्यक्रम पूरी तरह बाधित रहा। वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिला का आक्रोश कम नहीं हुआ। इस पूरे घटनाक्रम ने बीजेपी की अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अखिलेश यादव ने कसा तंज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है। उन्होंने भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा पर कटाक्ष करते हुए लिखा, भाजपा की समन्वय बैठक के आह्लादित कर देने वाले हाथापाई क्षण। उन्होंने भाजपा के अनुशासित होने के दावों पर तंज कसा है।
पुलिस ने शुरू की जांच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बताया कि विवाद के दोनों पक्ष पार्टी से ही जुड़े हैं। उन्होंने मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। वहीं, नौतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा की ट्रिपल C (चाल, चरित्र, चेहरा) की ट्रिपल S (सरकार, संगठन, संगी-साथी) के अभूतपूर्व अनुशासित ‘समन्वय बैठक’ के आह्लादित कर देनेवाले हाथापाई क्षण।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2026
भाजपा के ट्रिपल S (सरकार, संगठन, संगी-साथी) में दो S हमने और जनता ने जोड़ दिये हैं: सब समाप्त। तो कुल मिलाकर भाजपा ट्रिपल S से… pic.twitter.com/N9e0txi6BX
लाइव रिपोर्टिंग करते पत्रकार पर गिरी इजरायली मिसाइल, बाल-बाल बची जान; देखें खौफनाक वीडियो
पहली बार गिरफ्तार हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट? बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाकर फंसी मशीन
धुरंधर 2 में पकड़ी गई बड़ी चूक, क्या डायरेक्टर से हुई ऐतिहासिक गलती?
टीम इंडिया में मराठी खिलाड़ियों की कमी पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, शिवाजी पार्क से गरमाई सियासत
मौत के बाद भी परदे पर लौटेंगे वैल किल्मर: AI ने मुमकिन किया डिजिटल पुनर्जन्म
पश्चिम एशिया संकट: तेल सप्लाई सामान्य, पैनिक बुकिंग घटी, सरकार ने दी राहत की खबर
मलबे में दबी मां की चीख: मेरी बेटी कहां है? , ईरान-इजरायल जंग की भयावह तस्वीरें
धुरंधर 2 के बड़े साहब निकले लंदन से पढ़े धुरंधर, सस्पेंस खत्म होते ही छा गए दानिश इकबाल!
सांप के जहर मामले में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर रद्द
संजू सैमसन का जाना राजस्थान रॉयल्स को पड़ेगा भारी, फाफ डु प्लेसिस ने बताया क्यों है यह बड़ा झटका