सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के चर्चित सांप के जहर मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है। यह मामला नोएडा की एक रेव पार्टी से जुड़ा था, जिसमें उन पर नशीले पदार्थों के रूप में सांप के जहर का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगा था।
क्या था पूरा मामला? नवंबर 2023 में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के बाद, 17 मार्च 2024 को यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद एल्विश को कई महीनों तक कानूनी और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
एल्विश ने वीडियो जारी कर जताई खुशी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, आज मेरे लिए इंडिपेंडेंस डे जैसा है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे खिलाफ दर्ज सांप वाले केस को खारिज कर दिया है। मुझे हमेशा से न्यायपालिका पर भरोसा था कि जो बेगुनाह है, वह बरी हो जाएगा।
ढाई साल के हैरेसमेंट का जिम्मेदार कौन? वीडियो में एल्विश काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इन ढाई सालों में उन्होंने और उनके परिवार ने जो मानसिक प्रताड़ना झेली है, उसका दर्द बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने मीडिया और समाज द्वारा की गई अपनी छवि खराब करने की कोशिशों पर दुख जताया और सवाल किया कि इस खोए हुए वक्त की भरपाई कौन करेगा?
परिवार और शुभचिंतकों का जताया आभार एल्विश ने अंत में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका और उनके परिवार का साथ दिया। उन्होंने कहा कि भले ही यह सफर बेहद कठिन था, लेकिन जीत सच की हुई है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से आगे भी इसी तरह प्यार बनाए रखने की अपील की है।
*🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/shcnvOqSkQ
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 19, 2026
जंग का असर: भारत में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल, खाने के ऑर्डर पर भी अतिरिक्त बोझ!
ईरानी हमले में बाल-बाल बचा अमेरिका का F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
गंगा की उफनती लहरों में फंसी ‘जान’, राफ्टिंग टीम ने देवदूत बनकर बचाई बंदर की जिंदगी
ट्रंप का अजीबोगरीब तंज: जापानी PM के सामने उठाया पर्ल हार्बर का मुद्दा, सन्न रह गया ओवल ऑफिस
चैत्र नवरात्रि 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप और संयम का आशीर्वाद; जानें विधि, भोग और शुभ मुहूर्त
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 22 भारतीय जहाज? विदेश मंत्रालय ने खोली फर्जी दावों की पोल
मिडिल ईस्ट संकट: 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; जंग के साये से अब तक 3 लाख लोग लौटे वतन
बिहार में मौसम का अलर्ट : 3 जिलों में ऑरेंज तो 22 में येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार
डांस के जुनून में रोबोट का तांडव : रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, स्टाफ के पसीने छूटे
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे