तेहरान: इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान के आवासीय इलाकों पर किए गए हवाई हमलों ने तबाही का मंजर पेश किया है। इन हमलों के बीच एक वीडियो ने पूरी दुनिया का दिल दहला दिया है। मलबे के ढेर में दबी एक ईरानी मां ने जब रेस्क्यू टीम को देखा, तो उसे अपने दर्द का एहसास नहीं था। वह बार-बार बस एक ही सवाल कर रही थी, मेरा बच्चा, मेरी बेटी कहां है?
युद्ध की क्रूरता का दर्दनाक चेहरा बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद इस मां की प्राथमिकता ऑक्सीजन या उपचार नहीं, बल्कि अपने बच्चे की सुरक्षा थी। यह भावुक दृश्य युद्ध की विभीषिका को बयां करता है। मलबे से निकलने से पहले भी वह अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी बेटी को पुकारती रही। यह पल युद्ध के उन अनकहे जख्मों को दिखाता है, जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देते हैं।
ट्रंप की चेतावनी: साउथ पार्स को कर देंगे राख इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि यदि ईरान ने कतर पर हमले बंद नहीं किए, तो अमेरिका ईरान के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस संयंत्र साउथ पार्स को पूरी तरह तबाह कर देगा। यह संयंत्र ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में एक बड़ी भूमिका निभाता है।
ऊर्जा संयंत्र बने जंग का अखाड़ा इजरायल और अमेरिका ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए उसके ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरान ने भी इसका कड़ा जवाब देते हुए सऊदी अरब की SAMREF रिफाइनरी, कतर की रास लफ्फान LNG सुविधा और कुवैत की अहम रिफाइनरियों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इन हमलों से खाड़ी देशों में बड़े पैमाने पर आगजनी और नुकसान की खबरें हैं।
ग्लोबल इकोनॉमी पर मंडराया खतरा विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के गैस संयंत्र पर हमला सीधे तौर पर उसकी बिजली व्यवस्था को ठप कर सकता है, क्योंकि देश की 80% बिजली यहीं से पैदा होती है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने चेतावनी दी है कि इस संघर्ष के अनियंत्रित परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने होंगे।
तेल की कीमतें आसमान पर युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में खलबली मच गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जो युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी उछाल (57%) है। दुनिया का 20% तेल हार्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता है, जिस पर ईरान की पकड़ मजबूत है। यदि यह संघर्ष नहीं थमा, तो दुनिया आने वाले दिनों में और भी बड़े ऊर्जा संकट और आर्थिक तबाही का सामना कर सकती है।
My child, my child, my daughter .
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 19, 2026
Even under rubble Iranian mother is concerned about her child rather than her own life.
Her home was destroyed during the Israeli-American strikes on residential areas in Tehran. pic.twitter.com/KHwJmzT82V
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर
ईरान की परमाणु ताकत खत्म, नेतन्याहू का दावा- तेजी से खत्म होगा युद्ध
54 साल पुराना गुप्त समझौता : क्या बांग्लादेशी घुसपैठ के पीछे इंदिरा-मुजीब की कोई सीक्रेट डील थी?
क्या अमेरिका के लिए दुश्मन बन गया है पाकिस्तान? तुलसी गबार्ड के सनसनीखेज दावे के बाद बढ़ा तनाव
धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स: पाकिस्तान की छाती पर बैठा हिंदुस्तानी जासूस, जिसने 45 साल तक हिलाकर रख दी सरहद
चुनाव से पहले 50 अफसरों के तबादले पर ममता का रण , चुनाव आयोग पर साधा तीखा निशाना
सरकारी दफ्तर का शर्मनाक सच: काम छोड़ वीडियो कॉल में बिजी साहब, परेशान खड़ी रही जनता
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले ही 3 टीमों की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से मची खलबली
शादी के अगले दिन ही नेट प्रैक्टिस! अर्जुन तेंदुलकर की इस सनक को देख दंग रह गए ऋषभ पंत
चाचा कहे जाने पर भड़के इफ्तिखार अहमद, गुस्से में आकर दिया ये बड़ा बयान