रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म की रफ्तार और एक्शन जितना दमदार है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा इसके चौंकाने वाले क्लाइमेक्स की हो रही है। फिल्म के अंत में एक ऐसा रहस्यमयी किरदार सामने आता है, जिसने न केवल रणवीर को मौत के मुंह से निकाला, बल्कि कहानी के पूरे मायने बदल दिए।
मौत के साये में रणवीर, फिर आई एक अदृश्य शक्ति क्लाइमेक्स में मेजर इकबाल का खात्मा करने के बाद रणवीर सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के हत्थे चढ़ जाते हैं। उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता है। तभी आर. माधवन का किरदार एक बड़ी ब्लैकमेलिंग डील के जरिए रणवीर को रिहा करवाता है। खून से लथपथ और अधमरी हालत में रणवीर को एक सुनसान सड़क पर छोड़ दिया जाता है, जहां उन्हें बचाने एक गाड़ी आती है।
कौन है वो असली धुरंधर ? गाड़ी में बैठते ही उस रहस्यमयी शख्स का चेहरा सामने आता है, जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। यह कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तान का ताकतवर राजनेता जमील जमाली है, जिसका किरदार राकेश बेदी ने निभाया है। पता चलता है कि जमील जमाली असल में एक भारतीय जासूस है, जो पिछले 45 सालों से दुश्मन की नाक में दम कर रहा है।
45 साल से पाकिस्तान के सिस्टम में सेंध फिल्म में खुलासा होता है कि जमील जमाली 45 साल पहले एक एजेंट के तौर पर पाकिस्तान भेजा गया था। उसने वहां न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि धीरे-धीरे पाकिस्तानी राजनीति और सिस्टम की रगों में घुल गया। वह दुश्मन के बीच रहकर ही उनकी हर खबर भारत तक पहुंचाता रहा है।
दाऊद को स्लो पॉइजन का बड़ा रहस्य फिल्म का सबसे रोमांचक पल तब आता है जब रणवीर (जसकीरत) कहता है कि वह दाऊद को खत्म करने से चूक गया था। तब जमील जमाली खुलासा करता है कि उसने दाऊद को पहले ही स्लो पॉइजन (धीमा जहर) दे दिया है। स्क्रीन पर इसकी झलकियां दिखाकर यह दिखाया गया कि कैसे यह जासूस सालों से पर्दे के पीछे रहकर बड़े मिशनों को अंजाम दे रहा है।
क्या यह सिर्फ फिल्म है? जमील जमाली का किरदार भले ही काल्पनिक हो, लेकिन यह कहानी उन गुमनाम भारतीय एजेंटों की याद दिलाती है जो दशकों तक दुश्मन देश में अपनी पहचान छिपाकर रहते हैं। फिल्म के अंत में जसकीरत का भारत लौटना और क्रेडिट्स के बीच हमजा बनने की तैयारी यह संकेत देती है कि धुरंधर का दायरा अभी और बढ़ने वाला है। यह क्लाइमेक्स देशभक्ति और प्रतिशोध के उस जज्बे को सलाम करता है, जो सरहद के पार रहकर भी भारत के लिए धड़कता है।
The best surprise at the end jameel sahab is also an Indian 😬🫢 #Dhurandhar2 pic.twitter.com/uC7Z3d06ho
— $@|//@// (@jaykajain881) March 18, 2026
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 87 सीटों पर तस्वीर साफ, 24 का सस्पेंस बरकरार
परमाणु हमले का खतरा टला? नेतन्याहू की हिब्रू में कही एक बात ने मचाई हलचल
बिहार में मौसम का अलर्ट : 3 जिलों में ऑरेंज तो 22 में येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार
इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा भारत का पड़ोसी! सऊदी अरब के साथ समझौते ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: कुवैत की रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, तेल के लिए छिड़ी एनर्जी वॉर
संजू सैमसन का जाना राजस्थान रॉयल्स को पड़ेगा भारी, फाफ डु प्लेसिस ने बताया क्यों है यह बड़ा झटका
धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स: पाकिस्तान की छाती पर बैठा हिंदुस्तानी जासूस, जिसने 45 साल तक हिलाकर रख दी सरहद
महाराष्ट्र में ऑटो ड्राइवर के नाम पर बवाल: अजय बना शेख तो भड़की महिला, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट युद्ध की आग: शेयर बाजार में 12 लाख करोड़ का ब्लडबाथ , क्या भारत की अर्थव्यवस्था झेल पाएगी ये झटका?
क्या अमेरिका के लिए दुश्मन बन गया है पाकिस्तान? तुलसी गबार्ड के सनसनीखेज दावे के बाद बढ़ा तनाव