मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक नई और खतरनाक दिशा में मुड़ गया है। ताजा घटनाओं में इजरायल की राजधानी तेल अवीव धमाकों से दहल गई है, वहीं ईरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
कुवैत की सबसे बड़ी रिफाइनरी में भीषण आग ईरान ने कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया है। यह इस क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल इकाइयों में से एक है, जिसकी उत्पादन क्षमता 7.3 लाख बैरल प्रतिदिन है। हमले के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है।
खाड़ी देशों के ऊर्जा हब निशाने पर ईरान के जवाबी हमलों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कतर के एलएनजी हब में मिसाइल हमलों के बाद उत्पादन पूरी तरह रोक दिया गया है। इसके अलावा, यूएई के हबशान गैस प्लांट और बाब ऑयल फील्ड को भी सुरक्षा कारणों से बंद करना पड़ा है। खाड़ी देशों ने इसे खतरनाक उकसावा करार दिया है।
समुद्री व्यापार पर गहराता संकट हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, अब पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। यूएई और कतर के तटों के पास जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वैश्विक शिपिंग पर खतरा मंडराने लगा है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर इस संघर्ष ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। युद्ध के बाद से तेल की कीमतों में 50% से अधिक का उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। सप्लाई चेन बाधित होने से महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
एनर्जी वॉर में बदला संघर्ष कतर, सऊदी अरब और यूएई ने हमलों की कड़ी निंदा की है। सऊदी अरब के राजनयिकों ने कहा है कि इन हमलों से आपसी विश्वास पूरी तरह खत्म हो गया है। अब यह स्पष्ट है कि मिडिल ईस्ट की जंग सिर्फ सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि एक एनर्जी वॉर का रूप ले चुकी है। तेल और गैस ठिकानों पर जारी ये हमले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को भारी मंदी में धकेल सकते हैं।
BREAKING: Israel — Explosions reported in Tel Aviv and surrounding areas, casualties feared as situation escalates.#Israel #TelAviv #Dhurandhar2 #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/pCHTZ4aMJR
— Global Affairs 24 (@GlobalAffair24) March 19, 2026
IPL से पहले क्रिकेट का महायुद्ध: सचिन-लारा और युवराज फिर दिखाएंगे अपना जलवा, जानें IML 2026 की पूरी डिटेल्स
डांस के लिए पागल हुआ रोबोट: रेस्टोरेंट में मचाया तांडव, तीन कर्मचारियों के रोकने पर भी नहीं रुका
IPL 2026: आरंभ है प्रचंड , वैभव सूर्यवंशी का तूफानी ऐलान, हर गेंद सीधे स्टैंड में - VIDEO
अलीगढ़ में ‘गैंगवार’: भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां, भाजपा के 8 नेता सलाखों के पीछे
ममता का बंगाल दांव : महिलाओं-युवाओं को साधने के लिए टीएमसी का 10 सूत्रीय संकल्प
26 साल बाद फिर चुनावी पिच पर ‘रॉबिन हुड’: क्या बंगाल विधानसभा में वापसी करेंगे अधीर रंजन चौधरी?
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर बाहर
IPL 2026: रियान पराग का मास्टरप्लान , युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी का चिट्ठा, क्या ऋषभ पंत की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?
वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की हत्या के बाद भड़के छात्र, शिक्षकों पर हमला और कैंपस में हंगामा