रिलीज होते ही पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लेकिन इस बार चर्चा सीमा के इस पार नहीं, बल्कि पाकिस्तान में है। बावजूद इसके कि फिल्म को वहां आधिकारिक तौर पर बैन कर दिया गया है, पड़ोसी देश में इसे देखने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
लाहौर के टीवी पर पाइरेटेड धुरंधर पाकिस्तान के एक पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें साफ दिख रहा है कि लाहौर के एक घर में टीवी पर धुरंधर 2 का पाइरेटेड वर्जन चल रहा है। फिल्म की दीवानगी का आलम यह है कि वहां का दर्शक वर्ग इसे किसी भी तरह देखने को बेताब है।
भारतीयों ने लिए मजे, यूजर्स ने किए तीखे कमेंट्स इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि टीवी स्क्रीन में क्रैक है, लगता है टी20 वर्ल्डकप का मैच देख लिया , वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, ब्रह्मोस की तरह धुरंधर भी उनके लिए फ्री ही है। कई भारतीयों ने इसे सीधे तौर पर खुलेआम पाइरेसी करार दिया है।
मनोरंजन या मजबूरी? पाकिस्तान से भी कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा, हमें मनोरंजन की जरूरत है, और भारतीय कंटेंट से बेहतर और क्या हो सकता है। राजनीतिक तनाव के बावजूद, यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान के बाजार में भारतीय सिनेमा की मांग बरकरार है। पहले पार्ट की तरह ही धुरंधर 2 की पाइरेटेड सीडीज भी वहां के स्थानीय बाजारों में पहुंचने की खबरें आ रही हैं।
भारत में कमाई के नए कीर्तिमान भारत में फिल्म को लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 145 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई कर ली है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी अभिनीत यह फिल्म हौसला, ईधन, बदला की थीम के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है।
Watching Dhurandhar 2 in Lahore.@AdityaRajKaul #Dhurandhartherevnenge pic.twitter.com/6W1dRKaMRM
— Khalid Mehmood Khalid (@kmkhalid62) March 19, 2026
मिडिल ईस्ट संकट: 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; जंग के साये से अब तक 3 लाख लोग लौटे वतन
IPL 2026: रियान पराग का मास्टरप्लान , युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
सरकारी दफ्तर में साहब की मनमानी: काम छोड़ वीडियो कॉल पर मग्न, जनता कतारों में परेशान
असम में विपक्षी एकता की जीत: गौरव गोगोई की पहल से रायजोर दल के साथ बनी बनी बात
आईपीएल 2026 की तैयारी: भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर से बाल-बाल बचे विराट कोहली
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: शेड्यूल का हुआ ऐलान, 19 अगस्त को होगा महामुकाबला; नोट कर लें भारत के मैचों की तारीख
प्रसाद में वियाग्रा, वीडियो से ब्लैकमेल: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का काला चिट्ठा
पहली बार गिरफ्तार हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट? बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाकर फंसी मशीन
चैत्र नवरात्रि 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप और संयम का आशीर्वाद; जानें विधि, भोग और शुभ मुहूर्त
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी का चिट्ठा, क्या ऋषभ पंत की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?