अभ्यास सत्र के दौरान दिखा रोमांच आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का कैंप पूरी तरह से एक्शन में है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को हुए अभ्यास सत्र में एक ऐसा पल आया, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। नेट प्रैक्टिस के दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की एक सटीक यॉर्कर को खेलने में पूरी तरह असमर्थ दिखे और चोटिल होने से बाल-बाल बचे।
क्या हुआ नेट सेशन में? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भुवनेश्वर कुमार एक घातक यॉर्कर डालते हुए दिखे, जो सीधे लेग स्टंप की दिशा में थी। गेंद की गति और स्विंग इतनी सटीक थी कि कोहली शॉट खेलने के बजाय खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, यह महज एक पल था, क्योंकि उसी सत्र के अन्य वीडियो में कोहली को भुवी के खिलाफ कई आक्रामक शॉट खेलते हुए भी देखा गया है।
खिताब बचाने की चुनौती पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। विराट कोहली उस ऐतिहासिक जीत के मुख्य सूत्रधार रहे थे। उन्होंने 15 पारियों में 657 रन बनाए थे और आठ अर्धशतक जड़े थे। आईपीएल के इतिहास में 8 अलग-अलग सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं। इस बार टीम रजत पाटीदार के नेतृत्व में अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी।
भुवनेश्वर का फॉर्म में लौटना आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह है कि भुवनेश्वर कुमार शानदार गेंदबाजी लय में दिख रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे, जो आरसीबी की खिताबी जीत में बेहद महत्वपूर्ण रहे थे। जिस तरह की लय वह नेट्स में दिखा रहे हैं, उससे उम्मीद है कि वह इस साल भी टीम के लिए मैच विनर साबित होंगे।
पहला मुकाबला कब? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी अपनी पुरानी लय को बरकरार रखते हुए टीम को एक बार फिर जीत की राह पर ले जाने के लिए तैयार है।
This yorker from Bhuvneshwar Kumar completely beat Virat Kohli.🫡
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 19, 2026
In the last two years, Bhuvneshwar Kumar’s name has gone a bit down, but maybe in this IPL he will definitely do something special.🙌 pic.twitter.com/L0bF9BsR0Z
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें कब जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
कबाड़ी वाले को उसी का सामान बेचकर लगाया चूना, वायरल वीडियो देख लोग बोले - अति चालाक!
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 87 सीटों पर तस्वीर साफ, 24 का सस्पेंस बरकरार
इफ्तार पर जेल, शराब पर चुप्पी? वाराणसी मामले पर ओवैसी के तीखे सवाल
ईरानी हमले में बाल-बाल बचा अमेरिका का F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
IPL 2026: क्या ये 4 दिग्गज खिलाड़ी ले लेंगे संन्यास? टूर्नामेंट के बाद खत्म हो सकता है सुनहरा सफर
दिल्ली-NCR में फिर लौटा ठंडा मौसम , सुबह की झमाझम बारिश के बाद IMD का अलर्ट
ममता का चुनावी वार: दुआरे चिकित्सा और महिलाओं को लक्ष्मी भंडार का तोहफा, जारी किया 10 प्रतिज्ञा पत्र
धुरंधर 2 के बड़े साहब निकले लंदन से पढ़े धुरंधर, सस्पेंस खत्म होते ही छा गए दानिश इकबाल!
रील के लिए हद पार! बेंगलुरु में बेटी ने बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर बनाया पार्सल