पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी चुनावी रणनीति का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को बंगाल के लिए 10 प्रतिज्ञा नाम से अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।
अघोषित राष्ट्रपति शासन का आरोप ममता बनर्जी ने राज्य में हो रहे अधिकारियों के तबादलों पर सवाल उठाते हुए इसे अघोषित राष्ट्रपति शासन करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा, बंगाल बीजेपी के निशाने पर है, लेकिन अगर वे बंगाल की शांति भंग करेंगे, तो लोग उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि वे याद रखेंगे।
महिलाओं और युवाओं के लिए सौगात घोषणापत्र का सबसे बड़ा आकर्षण लक्ष्मी भंडार योजना रही। ममता ने वादा किया कि इस योजना के तहत जनरल कैटेगरी की महिलाओं को अब 1,500 रुपये और SC/ST महिलाओं को 1,700 रुपये की मासिक सहायता राशि मिलेगी। इसके अलावा, बेरोजगार युवाओं के लिए बांग्लार युबा-साथी के तहत 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान किया गया है।
घोषणापत्र की 10 प्रमुख प्रतिज्ञाएं
असम चुनाव के लिए भी तैयारी बंगाल के साथ-साथ टीएमसी अपनी नजरें असम विधानसभा चुनाव पर भी टिकाए हुए है। पार्टी ने असम के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नाम सबसे ऊपर हैं, जो संकेत देता है कि पार्टी असम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
I humbly present my 10 ‘Protigya’ for Bengal, so that the wheels of development continue to move forward in the fourth term of my government.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 20, 2026
Under Lakshmir Bhandar, with an increase of ₹500, women will continue to receive monthly financial assistance of ₹1,500 for General… pic.twitter.com/qt3TUInByi
आईपीएल 2026: रवींद्र जडेजा की फिरकी पर भारी पड़ा 15 साल के वैभव का युवा जोश , नेट्स में मचाया धमाल
रील के लिए हद पार! बेंगलुरु में बेटी ने बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर बनाया पार्सल
आईपीएल 2026: नेट प्रैक्टिस में युवा वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा को नचाया, वीडियो हुआ वायरल
चीन में भारत का मास्टरस्ट्रोक : विक्रम दोराईस्वामी के लिए बिछा रेड कार्पेट, ड्रैगन ने पुकारा चीनी नाम से
कैप्टन का काला साम्राज्य: एक मुलाकात के 50 लाख वसूलने वाला ज्योतिषी और 100 करोड़ का रेप केस
मैकडॉनल्ड्स में अब रोबोट्स संभालेंगे कमान: क्या इंसानी कर्मचारियों की जगह ले लेंगे मशीनी साथी?
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की घेराबंदी : दुनिया के 6 बड़े देशों ने दी खुली चेतावनी
वाराणसी: कॉलेज कैंपस में प्रिंसिपल के सामने छात्र की हत्या, 8 गोलियों से दहला यूपी कॉलेज
IPL 2026 से पहले KKR की चांदी, 18 करोड़ का मैच विनर हुआ फिट, पहले मैच से ही मिलेगी एंट्री!
दिल्ली-NCR में फिर लौटा ठंडा मौसम , सुबह की झमाझम बारिश के बाद IMD का अलर्ट