वाराणसी की गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को सीधे तौर पर मुसलमानों को निशाना बनाने वाला बताया है।
हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, वाराणसी में 14 युवकों ने नाव पर रोजा खोला और उनके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आखिर किसी के नाव पर खाना खाने से किसकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं?
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या गंगा में बह रहा सीवरेज का कचरा किसी को परेशान नहीं करता? ओवैसी ने आरोप लगाया कि इन युवाओं का एकमात्र अपराध यह है कि वे मुसलमान हैं।
ओवैसी ने दोहरे मापदंडों का मुद्दा उठाते हुए कहा, रमजान के पाक महीने में शराब की दुकानें पूरी तरह खुली रहीं। क्या उससे मेरी धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होतीं? उन्हें बंद क्यों नहीं किया गया? उन्होंने सवाल किया कि कार्रवाई केवल एक समुदाय को क्यों निशाना बना रही है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वाराणसी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करते दिखे। वीडियो में आरोप लगाया गया कि युवकों ने वहां बिरयानी खाई और मांस की हड्डियां गंगा में फेंकीं।
इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की शिकायत पर वाराणसी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 298, 299, 196(1)बी और 270 के अलावा जल प्रदूषण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
शिकायतकर्ता का कहना था कि गंगा हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और वहां नाव पर बिरयानी खाकर अवशेषों को नदी में फेंकना साजिशन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।
एसीपी ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो के आधार पर 14 युवकों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया था, जो अब इस प्रकरण में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
*#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, In Varanasi, 14 Muslim youth opened their roza on a boat. A case was immediately registered against them...How are someone s religious sentiments being hurt if someone had food on a boat in river Ganga? Whose… pic.twitter.com/lv9U3P418W
— ANI (@ANI) March 20, 2026
राहुल गांधी के हीरो मोहम्मद दीपक पर कोर्ट का चाबुक, आखिर क्यों मिली फटकार?
बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा: क्या खत्म हो गई ईरान की मिसाइल ताकत? युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
मस्जिद में गेट आउट के नारे: इजरायल नीति को लेकर घिरे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी: ईरान में अब उतरेगी अमेरिकी सेना, क्या ट्रंप के लिए यह डेथ ट्रैप साबित होगा?
खुलासा: 25 मार्च को आ रहे Samsung के दो नए पावरहाउस , वॉटरप्रूफ बॉडी और 53 घंटे की बैटरी का मिलेगा साथ
मैकडॉनल्ड्स में अब रोबोट्स संभालेंगे कमान: क्या इंसानी कर्मचारियों की जगह ले लेंगे मशीनी साथी?
दिल्ली में इलेक्ट्रिक क्रांति: 300 नई बसों के साथ ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर एक और बड़ी छलांग
ममता का बंगाल दांव : महिलाओं-युवाओं को साधने के लिए टीएमसी का 10 सूत्रीय संकल्प
गाजा-ईरान के बाद तुर्किए की बारी: ओवैसी की चेतावनी से मचा हड़कंप
परमाणु हमले का खतरा टला? नेतन्याहू की हिब्रू में कही एक बात ने मचाई हलचल