मिडिल ईस्ट में हालात अब पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं। इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई सीधी जंग अब सऊदी अरब और कतर जैसे देशों तक फैल गई है। ईरान ने अब नागरिक और गैस-तेल के औद्योगिक ठिकानों को अपना मुख्य निशाना बनाया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडरा गया है।
पार्स गैस फील्ड पर इजरायल का प्रहार बुधवार को इजरायल ने ईरान की पार्स गैस फील्ड पर घातक हवाई हमला किया। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार माना जाता है। हमले के बाद सामने आए वीडियो में गैस फील्ड धू-धू कर जलती नजर आ रही है। इस हमले को ईरान के लिए एक बड़ी आर्थिक चोट माना जा रहा है।
ईरान का पलटवार: सऊदी और कतर के तेल हब दहले इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने देर रात कतर के रास लाफान गैस हब को निशाना बनाया। यह कतर का सबसे बड़ा गैस टर्मिनल है। इसके तुरंत बाद, गुरुवार को ईरान ने सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ (SAMREF) तेल रिफाइनरी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया।
सैमरेफ रिफाइनरी रोजाना 4 लाख बैरल से अधिक तेल का प्रसंस्करण करती है। इस हमले के बाद सऊदी अरब ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है कि उनके सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। सऊदी ने कहा है कि उनके पास इसका करारा जवाब देने की पूरी सैन्य क्षमता है।
असुरक्षित हुआ रियाद, सुरक्षा घेरे पर सवाल यह हमला तब हुआ जब रियाद के एक होटल में तुर्की, सऊदी और कतर समेत एक दर्जन देशों के विदेश मंत्री बैठक कर रहे थे। रियाद को अब तक मध्य पूर्व का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता था, लेकिन ईरानी हमलों ने सऊदी सुरक्षा तंत्र की पोल खोल दी है।
क्षेत्रीय युद्ध और पाकिस्तान की भूमिका सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल एक हमला नहीं, बल्कि ईरान का एक रणनीतिक संदेश है। स्थिति अब ऐसी हो गई है कि अगर सऊदी अरब जवाबी कार्रवाई के लिए युद्ध में सीधे उतरता है, तो पाकिस्तान की एंट्री तय मानी जा रही है।
दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते के कारण पाकिस्तान सऊदी का साथ देने के लिए बाध्य हो सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो ईरान के लिए ट्रिपल फ्रंट (सऊदी-पाकिस्तान-इजरायल) की जंग शुरू हो जाएगी, जो पूरे वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा सकती है।
Video images following the drone attack by Iran on SAMREF oil refinery; one of the leading refineries in the Middle East, processing more than 400k barrels per day
— Lara (@TradingLara) March 19, 2026
SAMREF is owned by Exxon Mobil and Saudi Aramco https://t.co/2vJmAiPjAl pic.twitter.com/K1gv4H7LD2
ऐसा डांसिंग कंकाल नहीं देखा होगा! बच्चे की कलाकारी देख लोग बोले- इसे आर्ट्स में जाने दो
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 22 भारतीय जहाज? विदेश मंत्रालय ने खोली फर्जी दावों की पोल
सरकारी दफ्तर का शर्मनाक सच: काम छोड़ वीडियो कॉल में बिजी साहब, परेशान खड़ी रही जनता
पति डंडा लेकर पीछे दौड़ा, पत्नी ने कुएं में मारी छलांग: वीडियो देख सन्न रह गया पूरा गांव
‘धुरंधर 2’ पर मचा सियासी घमासान: अबू आजमी बोले- यह नफरत फैलाने वाली फिल्म है, इसे पाकिस्तान में दिखाओ
मलबे में दबी मां की चीख: मेरी बेटी कहां है? , ईरान-इजरायल जंग की भयावह तस्वीरें
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की घेराबंदी : दुनिया के 6 बड़े देशों ने दी खुली चेतावनी
चैत्र नवरात्रि 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप और संयम का आशीर्वाद; जानें विधि, भोग और शुभ मुहूर्त
ममता का मास्टरस्ट्रोक : महिलाओं को भत्ता, युवाओं को पॉकेट मनी और किसानों के लिए खजाना
2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया की कमान संभालने की तैयारी में अजीत अगरकर, BCCI के सामने रखी बड़ी मांग