पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ममता ने इस बार सीधे तौर पर आर्थिक सहायता और लोक-लुभावन वादों के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।
महिलाओं और युवाओं के लिए सौगात घोषणा पत्र के तहत लक्ष्मी भंडार स्कीम का ऐलान किया गया है। इसके जरिए सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही, बेरोजगार युवाओं को पॉकेट मनी के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर ममता बनर्जी ने दुआरे चिकित्सा योजना शुरू करने का वादा किया है, जिसके तहत हर बूथ पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर घर-घर मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की तैयारी है, जिसके तहत हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से लैस कर मॉडर्न बनाया जाएगा।
कृषि और उद्योग का विकास टीएमसी ने कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट पेश करने का वादा किया है। ममता ने दावा किया कि उनकी सरकार भूमिहीन किसानों की मदद करेगी। साथ ही, एमएसएमई सेक्टर में बंगाल के दबदबे को आगे बढ़ाते हुए इसे और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
बीजेपी पर तीखा हमला इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने सबका विकास के बजाय सबका विनाश किया है। वे बेटी बचाओ के नाम पर महिला और किसान हटाओ की राजनीति कर रहे हैं। ममता ने लोगों से आह्वान किया कि वे बाहरी ताकतों और केंद्रीय एजेंसियों के डर से न घबराएं और बंगाल को बचाने के लिए एकजुट हों।
प्रशासनिक बदलाव की तैयारी घोषणा पत्र में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण का भी जिक्र है। ममता सरकार ने आने वाले समय में 7-8 नए जिले, नए ब्लॉक और नई नगर पालिकाएं बनाने का वादा किया है, ताकि शासन को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके।
*कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें। अगर सेंट्रल एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। वे… pic.twitter.com/JgwRXgBUDl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2026
वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की हत्या के बाद भड़के छात्र, शिक्षकों पर हमला और कैंपस में हंगामा
दिल्ली के नए LG तरनजीत सिंह संधू ने संभाली कमान, PM मोदी से की पहली मुलाकात
ट्रंप का अजीबोगरीब तंज: जापानी PM के सामने उठाया पर्ल हार्बर का मुद्दा, सन्न रह गया ओवल ऑफिस
हार का गम भुलाकर न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी, साउथ अफ्रीका को रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा
अलीगढ़ में ‘गैंगवार’: भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां, भाजपा के 8 नेता सलाखों के पीछे
गंगा की उफनती लहरों में फंसी ‘जान’, राफ्टिंग टीम ने देवदूत बनकर बचाई बंदर की जिंदगी
धुरंधर 2 में पकड़ी गई बड़ी चूक, क्या डायरेक्टर से हुई ऐतिहासिक गलती?
महाराष्ट्र में ऑटो ड्राइवर के नाम पर बवाल: अजय बना शेख तो भड़की महिला, वीडियो वायरल
मैं जिंदा हूं : नेतन्याहू का सीधा संदेश, ईरान की परमाणु ताकत को बताया ध्वस्त
सीएम हेमंत सोरेन को असहज करना पड़ा भारी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस से 3 साल के लिए निष्कासित