IPL 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की कमान संभाल रहे रियान पराग ने अपने पूर्व कप्तान संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने संजू की तुलना दिग्गज खिलाड़ियों से की।
संजू की जगह कोई नहीं ले सकता रियान पराग ने कहा कि टीम में संजू सैमसन की कमी को कोई भी खिलाड़ी पूरा नहीं कर सकता। उनके शब्दों में, अगर आप संजू भैया की बात करें, तो हम उन्हें रिप्लेस करने के बारे में कभी नहीं सोचते। हम स्किल सेट के हिसाब से खिलाड़ी ला सकते हैं, लेकिन संजू भैया का रिप्लेसमेंट संभव नहीं है।
पराग ने आगे कहा, जिस तरह से विराट कोहली और रोहित शर्मा का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है, उसी तरह संजू भैया भी एक अद्वितीय खिलाड़ी हैं।
कैप्टन के रूप में पराग की नई पारी IPL 2026 की शुरुआत से पहले हुए बड़े बदलावों में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन गए हैं और उनकी जगह रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया गया है।
पराग ने पिछले सीजन में भी 8 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 2 में जीत और 6 में हार मिली थी। अब पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर उन पर टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
30 मार्च को होगा दंगल IPL 2026 का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला सीधे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को खेलेगी। गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में सबकी नजरें नए कप्तान रियान पराग और चेन्नई की जर्सी में खेलते हुए संजू सैमसन पर होंगी।
राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में अपना इकलौता खिताब जीता था। अब फैंस की उम्मीदें युवा रियान पराग पर टिकी हैं कि क्या वे टीम को 18 साल बाद दोबारा चैंपियन बना पाएंगे।
*VIDEO | Rajasthan Royals captain Riyan Parag, speaking at the IPL 2026 pre-season press conference, says Sanju Samson is irreplaceable and stresses the team’s focus on better planning and finishing games this season.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 19, 2026
He says, We never thought of replacing him (Sanju Samson).… pic.twitter.com/n9HuGqJ0DH
केरल चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, कन्नूर विवाद पर लगा पूर्णविराम
ऐसा डांसिंग कंकाल नहीं देखा होगा! बच्चे की कलाकारी देख लोग बोले- इसे आर्ट्स में जाने दो
चाचा कहे जाने पर भड़के इफ्तिखार अहमद, गुस्से में आकर दिया ये बड़ा बयान
आईपीएल 2026 की तैयारी: भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर से बाल-बाल बचे विराट कोहली
ईद की नमाज में भारी बवाल: ऑस्ट्रेलियाई पीएम को मस्जिद से खदेड़ा, ‘कुत्ता’ कहकर किया अपमानित
धुरंधर 2 में पकड़ी गई बड़ी चूक, क्या डायरेक्टर से हुई ऐतिहासिक गलती?
चैत्र नवरात्रि 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप और संयम का आशीर्वाद; जानें विधि, भोग और शुभ मुहूर्त
भारत में खनन क्षेत्र का अधूरा सच : नीलामी के बाद भी 85% खदानें क्यों हैं बंद?
कैमूर के जंगलों में दहाड़ का खौफ: क्या सच में इलाके में घुस आया है तेंदुआ?
धुरंधर-2 की बंपर ओपनिंग के बीच बढ़ी सियासी आंच, आतिफ अहमद के किरदार पर घमासान