ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ को ईद-उल-फितर के मौके पर सिडनी की लाकेम्बा मस्जिद में तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। नमाज के दौरान शुरू हुई नारेबाजी और हंगामे ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री को वहां से निकलना पड़ा।
क्या हुआ मस्जिद के भीतर? शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री अल्बानीज़ और होम अफेयर्स मंत्री टॉनी बर्क नमाज में शामिल होने पहुंचे, तो करीब 15 मिनट बाद ही वहां मौजूद भीड़ का एक हिस्सा भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ Get out! के नारे लगाए और उन्हें नरसंहार का समर्थक (Genocide Supporter) करार दिया।
अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों का गुस्सा यहीं नहीं रुका। भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को Putrid Dog (सड़ा हुआ कुत्ता) तक कह डाला। स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि आयोजकों को बीच-बचाव करना पड़ा। मस्जिद के अंदर एक प्रदर्शनकारी को सुरक्षाकर्मियों ने जमीन पर गिराकर बाहर निकाला।
विरोध का असली कारण यह आक्रोश गाजा युद्ध को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार की इजरायल-समर्थक नीतियों के खिलाफ था। इसके अलावा, हाल ही में सरकार द्वारा हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb ut-Tahrir) नामक संगठन को प्रतिबंधित करने के फैसले से भी एक वर्ग बेहद नाराज है। इसे आतंकवाद से जुड़ा संगठन माना जाता है।
पीएम ने दी सफाई हंगामे के बाद प्रधानमंत्री अल्बानीज़ ने इसे ज्यादा तूल न देते हुए इसे सकारात्मक घटना बताने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि 30,000 की भीड़ में महज कुछ लोगों ने विरोध किया था। हालांकि, यह घटना ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते आंतरिक तनाव को दर्शाती है।
अकेला महसूस कर रहा यहूदी समुदाय ऑस्ट्रेलिया का यहूदी समुदाय भी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है। उनका कहना है कि 7 अक्टूबर के बाद से देश में यहूदी-विरोधी हमलों में बढ़ोतरी हुई है और सरकार उन्हें सुरक्षा देने में विफल रही है। बोंडी आतंकी हमले के बाद से यह मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।
बढ़ता सियासी संकट फरवरी में राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के दौरे के दौरान भी सिडनी में भारी विरोध हुआ था, जिसमें 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सरकार के लिए एक तरफ यहूदी समुदाय का भरोसा जीतना, तो दूसरी तरफ कट्टरपंथी समूहों के बढ़ते विरोध को संभालना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
Holy shit, Islamist extremists tried to lynch the Australian Prime Minister this morning at Lakemba Mosque. pic.twitter.com/ubmhsyFYlj
— Drew Pavlou 🇦🇺🇺🇸🇺🇦🇹🇼 (@DrewPavlou) March 20, 2026
नेतन्याहू के जीसस और चंगेज खान वाले बयान पर मचा बवाल; ईरानी विदेश मंत्री ने कसा तंज
चुनाव से पहले 50 अफसरों के तबादले पर ममता का रण , चुनाव आयोग पर साधा तीखा निशाना
मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए! दूल्हे के झामफाड़ डांस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
धुरंधर 2 : जब PM मोदी के कुर्सी संभालने पर थर-थर कांप उठा पाकिस्तान
टीम इंडिया में मराठी खिलाड़ियों की कमी पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, शिवाजी पार्क से गरमाई सियासत
आईपीएल 2026: नेट प्रैक्टिस में युवा वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा को नचाया, वीडियो हुआ वायरल
बंगाल चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों का जमावड़ा, हॉकी स्टार से लेकर IPS तक मैदान में
सीएम हेमंत सोरेन को असहज करना पड़ा भारी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस से 3 साल के लिए निष्कासित
पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- समय पर कार्रवाई होती तो बच सकती थीं 9 जानें , पीड़ित परिवार से मिलने पर हुआ हंगामा
मौत के बाद भी परदे पर लौटेंगे वैल किल्मर: AI ने मुमकिन किया डिजिटल पुनर्जन्म