रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 145 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है। लेकिन, भारी सफलता के बीच यह फिल्म अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में फंस गई है।
किरदार पर छिड़ा विवाद फिल्म में आतिफ अहमद नाम का एक किरदार दिखाया गया है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और बाहुबली रहे अतीक अहमद की याद दिलाता है। फिल्म में इस किरदार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा दिखाया गया है।
मुख्य आरोप यह है कि फिल्म में आतिफ के जरिए भारत में जाली नोटों की सप्लाई और यूपी में पाकिस्तान समर्थित सरकार बनाने की साजिश का चित्रण किया गया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
सपा का सीधा हमला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसटी हसन ने फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कमाई बढ़ाने के लिए जानबूझकर ऐसे विवादित किरदार गढ़े गए हैं। हसन के अनुसार, यह समाज में नफरत फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है। उनका कहना है कि जब इस पर सवाल उठाए जाएंगे, तो इसे हमेशा की तरह काल्पनिक करार देकर पल्ला झाड़ लिया जाएगा।
AIMIM और कांग्रेस ने उठाए सवाल AIMIM नेता वारिस पठान ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह फिल्म मुसलमानों को बदनाम करने के एजेंडे के तहत बनाई गई है। पठान ने आरोप लगाया कि फिल्म मेकर्स समाज पर पड़ने वाले बुरे असर की परवाह किए बिना सिर्फ नफरत और प्रोपेगेंडा के जरिए पैसा कमा रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भी फिल्म की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि क्या इस फिल्म के जरिए सड़कों पर हिंसा और गोलीबारी को बढ़ावा दिया जा रहा है? उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्म जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
बॉक्स ऑफिस बनाम विवाद फिल्म धुरंधर-2 जहाँ अपनी व्यावसायिक सफलता का जश्न मना रही है, वहीं इस पर मचे सियासी हंगामे ने फिल्म के कंटेंट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म निर्माता इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
#KahaniKursiKi | ‘धुरंधर-2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, लेकिन किरदार को लेकर सियासी विवाद#Dhurandhar2 #RanveerSingh #BoxOfficeCollection #FilmControversy @journosaurav pic.twitter.com/lbrlzAqCty
— India TV (@indiatvnews) March 20, 2026
IPL 2026: क्या RCB फिर दोहराएगी इतिहास? डिफेंडिंग चैंपियन की ताकत और कमजोरी का पूरा विश्लेषण
IPL 2026: नेट्स में जडेजा की फिरकी पर वैभव सूर्यवंशी का कहर, वीडियो देख दंग रह गए फैन्स
शादी टूट जाएगी, पति मर जाएगा... : नासिक के ढोंगी ज्योतिषी का वो काला जाल, जिसने महिलाओं की जिंदगी कर दी तबाह
ईद-उल-फितर 2026: चांद ने दिया धोखा, अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद; जानें लखनऊ में नमाज का समय
मिज़ोरम में 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी: रूस का इशारा या कानूनी पेच?
पीएम मोदी की डायलॉग डिप्लोमेसी : ईरान-इज़राइल तनाव के बीच 5 देशों के दिग्गजों से की बात
ईरान के खिलाफ अमेरिका का सबसे बड़ा वार आज, अब तक 7000 ठिकाने मलबे में तब्दील
IPL 2026: क्या 18 साल का सूखा खत्म कर पाएगी पंजाब किंग्स? जानें टीम की असली ताकत और कमजोरी
भारत में खनन क्षेत्र का अधूरा सच : नीलामी के बाद भी 85% खदानें क्यों हैं बंद?
धुरंधर 2 की सफलता से बौखलाया पाकिस्तान: एंकर का अजीबोगरीब दावा, कहा- मोदी ने खुद लिखे हैं फिल्म के डायलॉग