जिस हाथ की लकीरों में लोग अपना भविष्य तलाशने आए थे, उसी हाथ ने दर्जनों महिलाओं की तकदीर में कभी न मिटने वाला अंधेरा लिख दिया। नासिक का चर्चित ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन , जो खुद को दैवीय शक्तियों का स्वामी बताता था, असल में एक शातिर शिकारी निकला।
खरात पर तीन साल से अधिक समय तक एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस की एसआईटी (SIT) जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे किसी फिल्मी थ्रिलर से भी ज्यादा भयानक हैं।
कैसे बिछाया था खौफनाक जाल? महाराष्ट्र पुलिस की एफआईआर (FIR) के अनुसार, अशोक खरात नासिक के पॉश कनाडा कॉर्नर स्थित अपने दफ्तर में महिलाओं को बुलाता था। वह दावा करता था कि उनकी कुंडली या भविष्य के अनुसार पति की जान को खतरा है या शादी में बाधा है।
इन डरावनी भविष्यवाणियों का असर यह होता था कि महिलाएं डर के मारे उसकी हर बात मानने को मजबूर हो जाती थीं। जांच में सामने आया है कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक देता था और फिर उनके साथ रेप करता था।
दिखावा और रसूख का खौफ खरात का पहला हथियार था—दिखावा। वह प्रभावशाली नेताओं और रसूखदार हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर पीड़ितों के मन में यह विश्वास जमा देता था कि वह कानून और समाज से ऊपर है।
दुखी और पारिवारिक कलह से जूझ रही महिलाएं जब समाधान के लिए उसके पास पहुंचतीं, तो वह उनके दिमाग से खेलकर उन्हें यह विश्वास दिला देता था कि उनकी समस्या की चाबी सिर्फ उसी के पास है।
सम्मोहन, जहरीला प्रसाद और ब्लैकमेलिंग जब कोई महिला पूरी तरह उसके चंगुल में आ जाती, तो वह विशेष अनुष्ठान या शुद्धिकरण का बहाना बनाता। वह उन्हें नशीला प्रसाद खिलाकर बेसुध कर देता और अपने केबिन में लगे गुप्त कैमरों से आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था।
यहीं से शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का नरक। खरात इन्हीं वीडियो के जरिए महिलाओं को समाज में बदनाम करने की धमकी देता और बार-बार उनका शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा। पुलिस को उसकी डमी पेन ड्राइव से 58 वीडियो मिले हैं, जो उसके घिनौने कारनामों की गवाही दे रहे हैं।
शिकायतकर्ता का भयावह अनुभव पीड़िता का आरोप है कि पहली बार वह अपने लिए जीवनसाथी खोजने खरात के पास गई थी। 2022 में जब महिला की शादी होने वाली थी, तो वह फिर से ज्योतिषी के पास पहुंची। खरात ने उसे एक पेंडेंट दिया और उसे कभी न उतारने की शर्त रखी। एक बार पेंडेंट उतारते ही महिला की शादी टूट गई, जिससे ज्योतिषी पर उसका अंधविश्वास और गहरा हो गया।
इसके बाद खरात ने उसे दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर अनुष्ठान के लिए मजबूर किया और नशीला पेय पिलाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। शादी के बाद भी उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके पति की जान ले लेगा। यह सिलसिला दिसंबर 2025 तक जारी रहा।
फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और खरात के काले कारनामों की परते लगातार खुल रही हैं।
Ashok Kharat प्रकरणात कृषिमंत्री Dattatray Bharne यांच्याकडून Rupali Chakankar यांची पाठराखण#AshokKharat #DattatrayBharne #RupaliChakankar #NDTVMarathi pic.twitter.com/jGzAV2eDOX
— NDTV Marathi (@NDTVMarathi) March 19, 2026
फैक्ट चेक: दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी हमले का दावा निकला फर्जी, वीडियो 4 साल पुराना है
आईपीएल 2026 की तैयारी: भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर से बाल-बाल बचे विराट कोहली
धुरंधर-2 की बंपर ओपनिंग के बीच बढ़ी सियासी आंच, आतिफ अहमद के किरदार पर घमासान
WWE में बड़ा उलटफेर: 287 दिनों बाद खत्म हुई जेक्सन ड्रेक की बादशाहत, एरॉन राउर्क बने नए चैंपियन
क्या सच में ये भारत है? कांगड़ा हाईवे की इन तस्वीरों ने जीता लोगों का दिल
ईरानी हमले में बाल-बाल बचा अमेरिका का F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
IPL 2026: नेट्स में जडेजा की फिरकी पर वैभव सूर्यवंशी का कहर, वीडियो देख दंग रह गए फैन्स
पैसा दो और दुख सुनाओ: मुंबई में दुख सुनने का अनोखा बिजनेस हुआ वायरल
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की घेराबंदी: दुनिया के बड़े देशों ने दी चेतावनी, सुरक्षित रास्ते के लिए एकजुट
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही दिन में तीन बड़े झटके, टीम की कमर टूटी