पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जोरदार पलटवार किया है। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान खड़गे ने कटाक्ष किया था कि देवेगौड़ा का प्यार कांग्रेस के साथ था, लेकिन उन्होंने शादी भाजपा के साथ कर ली।
जबरदस्ती के रिश्ते से मिला तलाक इस टिप्पणी का जवाब देते हुए देवेगौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के साथ उनका रिश्ता एक जबरदस्ती की शादी जैसा था। उन्होंने कहा, मुझे उस रिश्ते से तलाक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि यह एक जबरदस्ती का गठबंधन था। मैंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि उन्होंने ही मेरे सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा।
मैंने खड़गे को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की थी देवेगौड़ा ने 2018 के राजनीतिक घटनाक्रम को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस ने एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी, तब उन्होंने खुद इसका विरोध किया था। देवेगौड़ा का कहना था कि वे चाहते थे कि मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री बनें। हालांकि, तत्कालीन कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कुमारस्वामी के नाम पर जोर दिया।
दलबदल और कांग्रेस की असफलता पर निशाना पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में जाने के पीछे कौन था? उन्होंने तर्क दिया कि यदि उस समय कांग्रेस ने पार्टी में दलबदल को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की होती, तो आज खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कहीं बेहतर स्थिति में होते।
खरगे का मजाकिया अंदाज यह पूरा विवाद राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों की विदाई के दौरान शुरू हुआ। खड़गे ने अपने संबोधन में देवेगौड़ा के साथ अपने 54 साल पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि वे समझ नहीं पाए कि देवेगौड़ा ने मोहब्बत तो उनके साथ की, लेकिन शादी मोदी साहब (भाजपा) के साथ कर ली। देवेगौड़ा ने भी उसी अंदाज में जवाब देकर इस राजनीतिक बहस को तीखा मोड़ दे दिया है।
I heartily congratulate my friend and colleague of many decades, Mallikarjun @kharge, on being elected @INCIndia President. This is a proud and historic moment for the Congress and also Karnataka. May God give him the strength to take his party to new heights across India. pic.twitter.com/mxTAVu5PHU
— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) October 19, 2022
रील के लिए हद पार: बेंगलुरु में बुजुर्ग को बनाया ह्यूमन पार्सल , कूरियर ऑफिस में मचा हड़कंप
खात्मा: पहले ट्रैक फिर अटैक, कैसे इजराइल के जाल में फंस गए ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी?
नेपाल में आसमान से गिरा हेलीकॉप्टर: मौत को मात देकर लौटे 5 यात्री, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह
एमएसपी पर शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: नेहरू के दौर से की मोदी सरकार की तुलना
सड़क के बीचों-बीच चालू हैंडपंप: सरकारी इंजीनियरों की अनोखी मेहरबानी से मचा हड़कंप
चैत्र नवरात्रि 2026: मैहर में VIP संस्कृति पर लगा ब्रेक, अब आम श्रद्धालुओं का रहेगा बोलबाला
वाराणसी: गंगा में इफ्तार पर गिरफ्तारी से मचा सियासी बवाल, अबू आजमी ने पूछा- क्या नदी किसी एक की है?
# ‘बहू का हाथ टूटा तो ससुर ने संभाली रसोई’, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
केदारनाथ जाना अब सारा अली खान के लिए होगा चुनौतीपूर्ण? मंदिर समिति का नया नियम और कंगना का बड़ा बयान
बिलासपुर में एलपीजी कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त, माफियाओं में हड़कंप