लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। एमएसपी (MSP) के मुद्दे पर घिरे चौहान ने विपक्ष के आरोपों का जवाब हाथी के दांत वाले मुहावरे के साथ दिया।
कांग्रेस का दोहरा रवैया: चौहान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमएसपी को लेकर कांग्रेस का रुख हमेशा से दोमुंहा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्वामीनाथन आयोग ने उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी देने की सिफारिश की थी, तब संप्रग (UPA) सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। आज विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा है।
नेहरू बनाम मोदी: किसान का जिक्र चौहान ने आंकड़ों के जरिए तुलना करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 से 1963 के बीच लाल किले से महज 6 बार किसानों का जिक्र किया था। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में अब तक कुल 207 बार किसानों का उल्लेख किया है।
सोशल मीडिया पर जारी किए साल-वार आंकड़े मंत्री ने अपने बयान के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहरू के दौर के आंकड़े साझा किए। उनके अनुसार, 1947 से 1963 के बीच कई साल ऐसे रहे जब लाल किले की प्राचीर से किसानों का नाम तक नहीं लिया गया। चौहान ने स्पष्ट किया कि 1950 से 1956 और 1960 से 1963 के बीच कई वर्षों में किसान का जिक्र शून्य रहा।
कृषि क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि भारत ने खाद्यान्न और बागवानी में रिकॉर्ड उत्पादन हासिल किया है। यही नहीं, चावल उत्पादन के मामले में भारत ने अब चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
स्व. नेहरू जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए,
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 18, 2026
1947 में लाल किले की प्राचीर से एक बार भी किसान का नाम नहीं लिया।
1948 में 1 बार
1949 में 1 बार
1950 में 0 बार
1951 में 0 बार
1952 में 0 बार
1953 में 0 बार
1954 में 0 बार
1955 में 0 बार
1956 में 0 बार
1957 में 1 बार
1958 में 0 बार
1959 में… pic.twitter.com/rsVGq21vTw
शादी वाले तंज पर देवेगौड़ा का पलटवार, बोले- कांग्रेस संग रिश्ता जबरन था, इसलिए लेना पड़ा तलाक
अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, लैंडिंग के वक्त पलटा हेलिकॉप्टर; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
संसद के गलियारों में अचानक बढ़ी हलचल: राहुल-प्रियंका और गडकरी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: 80,886 टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जग लाडकी
# ‘बहू का हाथ टूटा तो ससुर ने संभाली रसोई’, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
वेटर रोबोट का अतरंगी अवतार: खाना परोसने की जगह करने लगा डांस और तोड़े बर्तन
दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
धुरंधर 2: फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका, ऐन मौके पर कैंसिल हुए पेड प्रीव्यू शोज
राजपाल यादव को बड़ी राहत: चेक बाउंस मामले में फिलहाल नहीं जाएंगे जेल!
दिल्ली-NCR में मौसम ने लिया यू-टर्न: आंधी-बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत