बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी का पार्टी से अलग होना एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। 17 मार्च को पत्र जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने वाले त्यागी को लेकर अब जेडीयू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
इस्तीफा नहीं, सदस्यता रिन्यू नहीं कराई: संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ किया है कि केसी त्यागी ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने बताया, पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है और उन्होंने अपनी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई है। यह फैसला उन्होंने पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया है। संभवतः वह एनडीए की ही किसी दूसरी पार्टी में जाने की तैयारी में हैं।
यूपी की राजनीति में सक्रिय होने की इच्छा जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि त्यागी ने पार्टी की नीतियों का विरोध करके नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है। नीरज के अनुसार, केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के प्रति अपना सम्मान बरकरार रखा है। उन्होंने बताया है कि वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं, शायद इसीलिए उन्होंने किसी अन्य दल से बात की है।
मैं जेडीयू का संस्थापक हूं इधर, केसी त्यागी ने खुद एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा, मैंने जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, नीतीश कुमार और दिग्विजय सिंह के साथ मिलकर इस पार्टी की नींव रखी थी। मेरा नीतीश कुमार और बिहार जेडीयू से रिश्ता कल भी वैसा ही था और आज भी बना रहेगा।
अगली रणनीति 22 मार्च को होगी तय त्यागी ने राज्यसभा टिकट की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए कभी प्रयास नहीं किया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को उनके समर्थकों ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें वह अपने अगले राजनीतिक कदम का औपचारिक ऐलान करेंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों और नेतृत्व के कारण कांग्रेस पार्टी लगातार रसातल में जा रही है। अब सभी की निगाहें 22 मार्च को होने वाली त्यागी की बैठक पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा कि एनडीए के भीतर उनकी अगली पारी किस दल के साथ शुरू होगी।
VIDEO | Parliament Session: JD(U) MP Sanjay Jha says, KC Tyagi ji has not resigned. Our membership drive is ongoing, and he did not renew his membership. He took this decision after speaking to us personally and discussing it within the party. He is likely to move to another… pic.twitter.com/aj7lCzv3Wz
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
उत्तराखंड में प्रशासनिक हलचल: ऊर्जा कंपनियों के बड़े अफसरों पर गिरी गाज, सीएम धामी ने विकास को दी रफ्तार
चलती ट्रेन में भूतों का बसेरा! यात्रियों की ऐसी हरकत देख सहम गए लोग
टैक्स फाइलिंग में बड़ा बदलाव: क्या अब पति-पत्नी मिलकर भर सकेंगे इनकम टैक्स?
राज्यसभा से विदाई: पीएम मोदी बोले- राजनीति में फुलस्टॉप नहीं , खरगे का दिलचस्प पलटवार
अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, मंत्रालय का बड़ा फैसला
क्या राजपाल यादव हुए थे इग्नोर ? वामिका गब्बी संग वायरल वीडियो पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
फखर जमां की फिटनेस का सच आया सामने, सिलेक्टर्स के दावों की खुली पोल!
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने खोला क्रॉस वोटिंग का राज, 4 बागी विधायकों पर गिरेगी गाज
मिडिल ईस्ट में शाहेद का काल बने यूक्रेनी एक्सपर्ट: जेलेंस्की ने बताया- ईरान के खिलाफ क्यों तैनात हैं 200 जवान?